Spread the love

[ad_1]

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार


बिहार लोक सेवा आयोग ने धनतेरस के अवसर पर अभ्यर्थियों के लिए एक खुशखबरी दी है। शुक्रवार रात आयोग ने बीएससी 69वीं सीसीई (संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा) का रिजल्ट जारी कर दिया। इस परीक्षा में कुल 5299 अभ्यर्थी सफल हुए। बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने सोशल मीडिया पर सभी उम्मीदवारों को बधाई दी। बता दें कि 69वीं प्रारंभिक परीक्षा 408 केद्रों पर ली गई थी। यह परीक्षा 30 सितंबर को हुई थी। इस बार अन्य परीक्षा से हटकर निगेटिव मार्किंग लागू की गई थी। पहली बार हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा गया। जबकि इससे पहले हर गलत उत्तर के लिए 1/4 चार अंक काटा जाता था। बता दें कि 2 लाख 70 हजार अभ्यर्थी बीपीएससी की 69वीं सीसीई परीक्षा में शामिल हुए थे।

69वीं सीसीई में विभिन्न पदों सेवाओं के लिए 4037 परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया है। इसमें अनारक्षित श्रेणी के लिए कट ऑफ 91.67 गया है, जबकि जाति के आधार पर आरक्षण में सबसे कम कटऑफ अनुसूचित जनजाति की महिलाओं का 54 गया है।

 

33 अभ्यर्थी पुलिस उपाधीक्षक प्रतियोगिता परीक्षा में सफल

69वीं सीसीई में संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में पुलिस उपाधीक्षक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 33 सफल अभ्यर्थियों की सूची बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी की है। इसमें अनारक्षित का कट ऑफ मार्क्स 102.67 गया है। अनारक्षित महिला का कट ऑफ मार्क्स 91.67 जबकि अनुसूचित जाति का 83.33 कट ऑफ मार्क्स रहा।

 

अनारक्षित श्रेणी का कट ऑफ मार्क्स 85.67 गया

69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष की मुख्य परीक्षा के लिए एक 1120 सफल अभ्यर्थियों का रिजल्ट आयोग ने जारी किया है। इसमें अनारक्षित श्रेणी का कट ऑफ मार्क्स 85.67 गया है। जातिगत आरक्षण में अनुसूचित जाति की महिलाओं का कट ऑफ मार्क सबसे कम 57 गया है। 69वीं में संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी यानी सीडीपीओ के लिए कल 109 परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान किया गया है। इस परिणाम में अनारक्षित श्रेणी का कट ऑफ मार्क्स 102.67 रहा है। अनारक्षित महिला में 99.33, EWS में 99.67 और बैकवर्ड क्लास में 101.33 रहा है।

 इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं अपना रिजल्ट 

69वीं सीसीई में अलग अलग पदों पर 4037 अभ्यर्थी सफल।

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्य) प्रतियोगिता परीक्षा में 33 अभ्यर्थी सफल।

सीडीपीओ की परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी यहां देखें रिजल्ट

 

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *