Spread the love

[ad_1]

New Nostradamus Prediction For America: नए नोस्त्रेदमस कहे जाने वाले क्रेग हैमिल्टन पार्कर (Craig Hamilton-Parker) ने अमेरिका को लेकर अगले साल के लिए डरावनी भविष्यवाणियां की हैं. उन्होंने कहा है कि प्राकृतिक घटनाओं की वजह से अमेरिका के अधिकतर हिस्से ब्लैकआउट से गुजरेंगे. उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर डैमेज की वजह से टेक्सस और कैलिफोर्निया के बड़े हिस्से में ब्लैकआउट की भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि किसी बड़ी मौसमी घटना या तूफान की वजह से इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर  ध्वस्त हो जाएगा.

क्रेग ने अपने यूट्यूब चैनल ‘कॉफी विद क्रैग’ पर नया वीडियो अपलोड किया है. इसी में उन्होंने अमेरिका को लेकर भविष्यवाणी की है. वीडियो में उन्होंने कहा है कि अमेरिका में सत्ता को लेकर भी बड़ी हानि होने वाली है. क्रेग ने कहा, “अमेरिका के कैलिफोर्निया और टेक्सास में बड़ा ब्लैकआउट होने वाला है. जबकि इन दोनों ही जगहों पर बहुत अधिक तेल है.”

अमेरिका में भूकंप से तबाह होंगे शहर
क्रेग ने अपनी भविष्यवाणी में दावा किया है कि 2024 में अमेरिका में कई बहुत बड़े भूकंप आएंगे. इससे पश्चिमी तट पर बहुत कुछ बर्बाद होने की भविष्यवाणी उन्होंने की है. क्रेग ने कहा है, “मैं देख रहा हूं पश्चिमी तट तक भारी भूकंप और प्राकृतिक घटनाएं होंगी, जिससे बहुत कुछ बर्बाद होने वाला है.” उन्होंने कहा कि 2024 में जो होगा वह दिल को दहला कर रख देने वाला होगा.

सही साबित हुई है नोस्त्रेदमस की भविष्यवाणी
बता दें कि नोस्त्रेदमस फ्रांस के एक 16वीं सदी के भविष्यवक्ता थे जिनकी कई भविष्यवाणियां पूरी तरह सच हुई हैं. उन्होंने काफी पहले रूस युद्ध की भी भविष्यवाणी कर दी थी और प्राकृतिक घटनाओं से संबंधित कई भविष्यवाणियां भी सच साबित हो चुकी हैं.

क्रेग को वर्तमान का नोस्त्रेदमस कहा जाता है. वह भी भविष्य की कई घटनाओं को लेकर वीडियो के जरिए चेतावनी देते रहे हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने भविष्य की घटनाओं को लेकर कई वीडियो अपलोड किए हैं. हालांकि वे कितनी सच साबित होंगी, यह भविष्य में पता चल सकेगा. बहरहाल क्रेग दावा करते हैं कि उनकी सारी भविष्यवाणियां सच साबित होने वाली हैं.

 ये भी पढ़ें :WHO In Gaza: गाजा पट्टी से टूटा WHO का संपर्क, जाने क्यों जताई गंभीर चिंता

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *