[ad_1]
दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग 2023
– फोटो : amarujala.com
विस्तार
दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के मौके पर शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। शाम 6.15 बजे से 7.15 बजे के बीच चले कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 354.77 (0.54%) अंकों की बढ़त के साथ 65,259.45 पर जबकि निफ्टी 100.21 (0.52%) अंकों की बढ़त के साथ 19,525.55 के लेवल पर बंद हुआ। इससे पहले बाजार में शानदार शुरुआत हुई।
बीएसई सेंसेक्स के अधिकतर शेयर बढ़त के साथ बंद हुए
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की बढ़त दिखी। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 19500 के पार कर गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ के अवसर पर एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ दीनानाथ दुभाशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुहूर्त ट्रेडिंग के मौके पर एनटीपीसी, इन्फोसिस और टाइटन बाजार के टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर हरे निशान पर बंद हुए।
सेंसेक्स 500 अंकों से अधिक उछला, निफ्टी 19500 के पार पहुंचा
दिवाली के दिन एक घंटे की मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 500 से अधिक अंकों की तेजी के साथ 65,418.98 और जबकि निफ्टी भी 19500 के पार पहुंचकर 19547.25 के स्तर पर खुला।
#WATCH | Mumbai: ‘Muhurat Trading’ at Bombay Stock Exchange (BSE); Dinanath Dubhashi, Managing Director & CEO at L&T Finance Holdings Ltd present as the chief guest on the occasion. pic.twitter.com/irqkcyRCI4
— ANI (@ANI) November 12, 2023
मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे
निफ्टी के सभी सेक्टर के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे
मुहूर्त ट्रेडिंग 2023 के दौरान निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे
कोल इंडिया के शेयर सात वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंचे
मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान कोल इंडिया की दूसरी तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद कंपनी के शेयर बीते वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। दिवाली की शाम कोल इंडिया के शेयर 2.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 331.85 रुपये के स्तर पर कारोबार करते दिखे।
[ad_2]
Source link
