[ad_1]
UP Weather AQI Today: दिल्ली और एनसीआर में नवंबर की दस्तक के साथ ही अब सर्द हवा ने भी दस्तक दे दी है. इसके साथ ही पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बीते शुक्रवार के दिन हुई हल्की बारिश के कारण भी दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्र में ठंड बढ़ने के साथ ही हवा में प्रदूषण भी कुछ हद तक साफ हुआ है. फिलहाल बारिश के कारण प्रदूषण की धुंध से शहर को निजात मिली है.
वहीं बारिश होने के कारण कई दिनों बाद अब दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई लेवल बहुत खराब के लेवल से मॉडरेट श्रेणी में दर्ज किया गया है. जिसके चलते अब इन जिलों में रह रहे लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है. नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार कुछ ही दिनों पहले नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में हालात बेहद गंभीर थे.
यूपी के शहरों का क्या है हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के वसुंधरा में जहां कुछ ही दिनों पहले वायु गुणवत्ता सूचकांक 429 पर पहुंच गया था, वहीं आज सुबह 6 बजे यह वायु गुणवत्ता सूचकांक 176 पर पहुंच गया है. इसके अलावा गाजियाबाद के संजय नगर में 153 AQI, लोनी में 181 AQI, इंदिरापुरम में 182 AQI पर है. जिसके चलते अब हवा गंभीर की श्रेणी से निकलकर मॉडरेट में पहुंच गई है.
वहीं दूसरी ओर नोएडा की हवा भी काफी हद तक साफ हुई है. सेक्टर 116 का एयर क्वालिटी इंडेक्स जहां कुछ दिन पहले 445 के पार पहुंच गया था वह आज सुबह 111 पर पहुंच गया है. सेक्टर 1 में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स में काफी सुधार दर्ज हुआ है और यहां के हालात गंभीर की श्रेणी से मॉडरेट में पहुंच गया है, यहां आज सुबह 6 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 155 दर्ज किया गया.
दिन गुजरने के साथ सांस लेना हुआ मुश्किल
एनसीआर रीजन से हटकर बात करें तो फिलहाल राज्य के बाकी हिस्सों में भी प्रदूषण पर काफी लगाम लगी है. हापुड़ की आबोहवा बहुत खराब स्थिति से 108 के AQI लेवल में पहुंच गई है. मेरठ में अभी भी जनता प्रदूषण की मार झेल रही है. यहां 211 AQI के कारण प्रदूषण खराब स्थिति में बना हुआ है. यहां जय भीम नगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब स्थिति में पहुंच गया है.
यह भी पढ़ेंः
Deepotsav 2023: राम की पैड़ी में दीये जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, अयोध्या में मनाया गया दीपोत्सव
[ad_2]
Source link
