Spread the love

[ad_1]

Bike Anti Theft Lock
– फोटो : Istock

विस्तार


भारत में हर साल दिवाली के मौके पर बड़ी संख्या में दो पहिया वाहनों की खरीद की जाती है। अगर आप भी इस मौके पर अपने घर नई बाइक लाए हैं तो किस तरह से अपनी नई बाइक को चोरों से सुरक्षित रखा जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

बाइक टायर लॉक लगवाएं

बाइक लॉक किसी भी बाइक को चोरी होने से बचाने में मदद करता है। बाजार में कई तरह के लॉक मिलते हैं। आप अपनी पसंद का कोई भी लॉक बाइक में लगवा सकते हैं। आमतौर पर जो लॉक मिलते हैं उन्हें बाइक के आगे के टायर में लगाया जाता है। जिससे बाइक का पहिया जाम हो जाता है। अगर कोई बाइक चोरी करने की कोशिश भी करता है तो वो बाइक को चलाकर नहीं ले जा सकता जिससे बाइक को चोरी करना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ एक यूनिक चाबी मिलती है जिसकी मदद से इसे आसानी से खोला जा सकता है।

यह भी पढ़ें – Car Tips: क्या होता है बीएस3, बीएस4 और बीएस6, वाहन निकालने से पहले किस तरह लगाएं पता, जानें डिटेल

सेंट्रल लॉक लगवाएं

अगर आप अपनी बाइक को और ज्यादा सुरक्षित बनाना चाहते हैं तो बाइक में सेंट्रल लॉक लगवाना भी चोरों की परेशानी को बढ़ा सकता है। शोरूम और बाहर एक्सेसरीज की दुकान पर आसानी से इसे लगवाया जा सकता है। एक बार बाइक में इसे लगवाने के बाद अगर कोई बाइक को छेड़ता है तो अलार्म बजने लगता है। जिससे बाइक को चोरी करना मुश्किल हो जाता है।

यह भी पढ़ें – Car Care Tips: रात में सफर के दौरान ना करें ये चार लापरवाही, सुरक्षा पर हो सकता है बड़ा खतरा

लगाएं अतिरिक्त लॉक

अगर आप अपनी बाइक को घर के बाहर पार्क करते हैं तो बाइक को चोरी से बचाने के लिए अतिरिक्त लॉक भी लगा सकते हैं। इसके साथ ही बाइक को किसी मजबूत गेट, दीवार, पिलर आदि से लोहे की मोटी चेन से भी बांध सकते हैं। जिससे चोरों को आपकी बाइक चोरी करने में काफी मुश्किल होगी।

यह भी पढ़ें – Bike Tips: पुरानी बाइक खरीदने से पहले जरूर याद रखें ये टिप्स, नहीं तो हो सकता है पछतावा, जानें डिटेल

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *