[ad_1]
Israel Defence Minister Yoav Gallant
– फोटो : Social Media
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच पिछले एक महीने से भी अधिक समय से युद्ध जारी है, जिसमें अब तक 11 हजार से अधिक फलस्तीनी लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान, इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार को एक वीडियो में कहा कि हमास ने गाजा पर नियंत्रण खो दिया है। आतंकवादी भाग रहे हैं। फलस्तीनी नागरिक हमास के ठिकानों को लूट रहे हैं। नागरिकों को अब सरकार पर भरोसा नहीं है।
प्रधानमंत्री ने दिया कड़ा संदेश
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को काराकल बटालियन के सैनिकों से बात की। इस दौरान नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि यह युद्ध सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं है बल्कि, हमास के खतरे को खत्म करने का प्रयास था। यह ऑपरेशन नहीं है, यह एक युद्ध है, जो अंतिम तक जारी रहेगा। क्योंकि अगर हम इन्हें खत्म नहीं करेंगे तो यह वापस आ जाएंगे। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईडीएफ के गोलानी ब्रिगेड के सैनिकों ने गाजा के संसद भवन पर भी कब्जा कर लिया है।
उप-स्वास्थ्य मंत्री बोले- पट्टी इस्राइल के अधीन
गाजा के उप स्वास्थ्य मंत्री यूसुफ अबू रिश ने कहा कि ऊर्जा की कमी के कारण उत्तर के सभी अस्पताल सेवा से बाहर हैं। ऊर्जा ने होने के कारण, अल शिफा अस्पताल में 27 मरीजों की मौत हो गई है। गाजा पूरे तरीके से इस्राइल के अधीन हो चुका है। हमारे यहां ईंधन, भोजन सहित कई बुनियादी आवश्यकताओं की कमी है। फलस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद शतयेह ने यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र से गाजा में पैराशूट सहायता का आह्लन किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने सोमवार को कहा कि गाजा के अल-शिफा अस्पताल की सुरक्षा आवश्यक है और इसकी सुरक्षा की ही जानी चाहिए। अमेरिका के एनएसए जैक सुलिवन ने बताया कि अमेरिका हमास द्वारा बनाए गए बंधकों को रिहा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हम इसके लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। नागरिकों की रिहाई राष्ट्रपति बाइडन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुलिवन ने कहा कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने, सचिव एंटनी ब्लिंकन ने और मैंने बंधकों के परिजनों से बात की है। मैं साफ करना चाहता हूं कि नागरिकों की रिहाई हमारी प्राथमिकता है। सुलिवन का कहना है कि अमेरिका भोजन, जल, चिकित्सा सहित अन्य बुनियादी चीजें गाजा पहुंचा रहा है। हमारे लिए निर्दोष का जीवन महत्वपूर्ण है फिर चाहे वह फलस्तीनी नागरिक हो, अमेरिकी हो या इस्राइली।
गाजा में मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के उपमहानिदेशक इस्माइल अल-थवाब्ता ने मौतों के ताजे आंकड़े पेश किए हैं। उनके अनुसार, गाजा में अब तक 11,240 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 4,630 बच्चे और 3,130 महिलाएं शामिल हैं। गाजा में अब तक 189 चिकित्सा कर्मियों की मौत हो चुकी है। अल-थवाब्ता ने कहा कि इस्राइल के सभी अपराध दुनिया से छिप जाएंगे और मानवीय संकट बदतर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि गाजा में ईंधन की अनुमति दी जानी चाहिए साथ ही राफा क्रॉसिंग भी खोला जाना चाहिए।
हमले में गाजा को इतना नुकसान
युद्ध के कारण गाजा में अबतक 41,120 आवासीय संपत्ति नष्ट हुईं हैं। इसके साथ ही 94 सरकारी मुख्यालय, 71 मस्जिदें, 253 स्कूल, 25 प्रतिशत फार्म और तीन चर्च नष्ट हो गए हैं।
[ad_2]
Source link
