[ad_1]
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media
विस्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जयनगर में एक तृणमूल कांग्रेस के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। टीएमसी नेता की हत्या के बाद भीड़ ने हमलावर को पीट-पीटकर मार डाला। जयनगर के बामुंगाक्षी के क्षेत्र अध्यक्ष सैफुद्दीन लस्कर को कुछ बदमाशों ने उनके आवास के बाहर गोली मार दी।
इस घटना के बाद लस्कर के समर्थक और उनकी पत्नी जो पंचायत प्रधान है, ने एक हमलावर को पकड़ लिया और उसे पीट-पीटकर मार डाला। स्थानीय टीएमसी नेता ने इस हत्या के पीछे सीपीआई(एम) समर्थकों का हाथ बताया है। सीपीआई(एम) समर्थकों ने आसपास के इलाकों में दावा किया कि हत्या के बाद लस्कर के समर्थकों ने उनके घरों में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ आग भी लगा दिया।
टीएमसी नेता की हत्या के बाद सीपीआई(एम) केंद्रीय कमेटी के सदस्य सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि पुलिस को इस मामले की जांच शुरू कर आरोपी को जल्द पकड़ना चाहिए। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
[ad_2]
Source link
