Spread the love

[ad_1]

06:47 PM, 14-Nov-2023

इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान मुस्लिम समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची। उन्होंने बताया कि तीन तलाक और लाड़ली बहना योजना ने समाज की महिलाओं को मजबूत बनाया है और जीवन जीने की एक नई दिशा दी है। भाजपा की योजनाओं की वजह से मुस्लिम महिलाओं को सम्मान मिला है। मोदी जैसे ही बड़ा गणपति से थोड़ा आगे पहुंचे तो मुस्लिम समाज के मंच पर बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और बच्चियों ने उनका स्वागत किया। उनके हाथ में धन्यवाद मोदी के पोस्टर थे और सभी ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया।

06:28 PM, 14-Nov-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम यानी रोड शो करने के लिए इंदौर पहुंच गए। यहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके तुरंत बाद पीएम मोदी बड़ा गणपति के लिए रवाना होंगे। मोदी के साथ जीप में भाजपा नेता वीडी शर्मा भी जाएंगे।

पीएम मोदी का रोड शो शुरू हो गया है। बड़ा गणपति से रोड शो शुरू होने के बाद आधा किलो मीटर का सफर तय कर मल्हारगंज पहुंचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुली जीप पर सवार हैं। वे दोनों हाथों से जनता का अभिवादन करते हुए चल रहे हैं। लोग उन पर फूल बरसा रहे हैं।

05:17 PM, 14-Nov-2023

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन
– फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में शामिल होने के लिए भूतपूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन इंदौर पहुंचीं।

04:20 PM, 14-Nov-2023

राहुल के मेड इन चाइना वाले कमेंट पर तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के मेड इन चाइना फोन वाले भाषण पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सबके पास मेड इन चाइना फोन हैं। अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो। कांग्रेस के नेताओं को देश की उपलब्धि न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है। हकीकत तो यह है कि भारत आज दुनिया में फोन बनाने वाले देशों में दूसरे नंबर पर है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब 20 हजार करोड़ रुपये के फोन देश में बनते थे। अब तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के फोन हर साल बन रहे हैं।  

हम जो कहते हैं, करके दिखाते हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि ये वही कांग्रेस है जिसको लगता था राम मंदिर नहीं बनेगा। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा होने की कगार पर है। हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं।

12:31 PM, 14-Nov-2023

कांग्रेस को गरीब नजर नहीं आते: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को जमीन पर गरीब नजर आते ही नहीं है। कांग्रेस हवा में उड़ रही है। कांग्रेस सातवें आसमान में उड़ रही है। कल कांग्रेस के एक ज्ञानी कह रहे थे कि भारत के सभी लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है। अरे मूर्खों के सरदार, कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धि न देखने की आदत हो गई है। पता नहीं विदेश के कौन से चश्में पहने है। आज भारत मोबाइल का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है। आज पूरा देश लोकल के लिए वोकल हो रहा है। भारतीयों के बनाए उत्पाद देश खरीद रहा है। इस बार दिवाली में पौने चार लाख करोड़ रुपये की खरीदारी की और भारत की बनी चीजों की की। पहले इतना खर्चा होता था तो आधा माल बाहर का होता था। कांग्रेस को ये बोलने में क्यों शर्म आती है। कांग्रेस ने एक बार भी लोकल के लिए वोकल होने की बात नहीं की है। कांग्रेस की विदेशों से कोई सांठगांठ है। भाजपा सरकार बैतूल के गुड़ को एक जिला एक उत्पाद के लिए बढ़ा रही है। भाजपा की डबल इंजल सरकार लोकल ट्यूरिज्म को बढ़ावा देगी। वोट अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर बूथ पर कमल खिलना चाहिए। मेरी माताएं बहनें कमल के फूल के लिए मेहनत कर रही हैं। 

12:26 PM, 14-Nov-2023

कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं की धमकी की परवाह मत कीजिए: मोदी

जनजातीय दिवस पर केंद्र सरकार एक महत्वपूर्ण योजना शुरू करने जा रही है। गरीब कल्याण के लिए भाजपा आगे बढ़कर काम करती है। हमने मुफ्त राशन की योजना शुरू की। मेरे देशवासियों को मैं नसीब पर छोड़ नहीं सकता। उस काम को करने में मैं अपनी पूरी शक्ति खपा देता हूं। मैंने निश्चय किया था कि किसी के भी घर का चूल्हा बुझना नहीं चाहिए। इसलिए मैंने अन्न के भंडार खोले। राशन घर-घर पहुंचाया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि पहले वाले सोए पड़े थे, लेकिन गरीब का ये बेटा काम कर रहा है। भाजपा सरकार सुविधाएं दे रही है। जब ऐसे काम होते हैं तभी देश को भरोसा होता है, मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। भाजपा ने जो संकल्प पत्र घोषित किया है वो एमपी के लोगों के विकास का पत्र है। कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ 6 वनोपज पर एमएसपी देती थी, उनके नेता आकर भाषण झाड़ते हैं जबकि भाजपा 90 वनोपज को एमएसपी देती है। हमारे देश में ढाई करोड़ किसान मोटा अनाज उगाते हैं। ऐसे किसानों के बारे में पहली बार भाजपा ने ही सोचा है। मोटे अनाज को श्री अन्न की पहचान देती है। पीएम मोदी ने कहा कि जी20 में बड़े-बड़े देशों से आए मेहमानों को मोटे अनाज को परोसा गया था। अमेरिका में व्हाइट हाउस में भी मोटा अनाज परोसा गया था। मक्का आज दुनिया के देशों में जा रहा है। भाजपा इथेनॉल प्लांट लगा रही है, जिससे किसानों को मक्के का ज्यादा पैसा मिलना शुरू हुआ था। एमपी में कांग्रेस की हार निश्चित है। उसके नेताओं पर एक और साइड इफेक्ट हुआ है। उसके नेता बौखला गए हैं। कांग्रेस के नेताओं ने अधिकारी-कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया है। लेकिन अधिकारियों को डरने की जरूरत नहीं है। एमपी में आज भी भाजपा है 3 दिसंबर के बाद भी भाजपा होगी। कांग्रेस के धमकीबाज नेताओं की खुद की कुछ भी गारंटी नहीं है।

12:05 PM, 14-Nov-2023

कांग्रेस की पोल खुलती जा रही है: मोदी

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस आई तबाही लाई। जैसे-जैसे 17 नवंबर पास आ रहा है। कांग्रेस की पोल खुलती जा रही है। कांग्रेस ने खुद को भाग्य भरोसे छोड़ दिया है। साधु महत्मा के पास डोरे धागे के लिए जा रहे हैं, कुछ नसीब खुल जाए। कांग्रेस के पुराने लोग तो नजर ही नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस के कुछ लोग तो घर पर ही बैठ गए हैं। उनका बाहर निकलने का मन नहीं कर रहा है। कांग्रेस ने मान लिया है कि मोदी का गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठे वादे टिक नहीं पाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक आदिवासी समाज के वोट बटोरे, लेकिन सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल जैसी सुविधाओं से वंचित रखा। आप याद रखिएगा कांग्रेस जो वादा करती है वो पूरा कभी नहीं करती। पिछली बार कर्ज माफी का वादा ये डेढ़ साल में पूरा नहीं कर पाए। भाजपा जितना वादा करती है उससे ज्यादा पूरा करती है। 

 

12:02 PM, 14-Nov-2023


जनसभा को संबोधित करते मोदी
– फोटो : अमर उजाला

बैतूल में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी आज बैतूल जिले के दौरे पर हैं। वे बैतूल में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे है।

10:36 AM, 14-Nov-2023

केंद्रीय मंत्री गडकरी और प्रहलाद आज, सीएम योगी कल आएंगे

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में चुनाव प्रचार चरम पर है, ऐसे में भाजपा ने भी यहां पूरी ताकत झोंक दी। 14 नवंबर को दो केंद्रीय मंत्री भाजपा की तरफ से छिंदवाड़ा में प्रचार करने पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और खाद्य प्रसंस्करण व जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल जिले में दो-दो सभाएं करेंगे। जबकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को आएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रियवर सिंह ने बताया कि मंगलवार को गडकरी दोपहर 12:20 परासिया और दोपहर 2 बजे सौंसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल दोपहर 12:00 बजे अमरवाड़ा के पौनार और 1:30 बजे चौरई के हिवरखेड़ी में सभा करेंगे। वहीं 15 नवंबर को यूपी के सीएम योगी छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में दोपहर 2:30 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

कमलनाथ आज कांग्रेस की लेंगे बैठक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 14 नवंबर को सुबह 9:15 बजे भोपाल के लिए रवाना हुए हैं। वे दोपहर 2:30 बजे लौटकर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

09:19 AM, 14-Nov-2023

MP Election 2023 Live: इंदौर में PM मोदी का रोड शो शुरू; मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक हटाने के लिए कहा धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 14 नवंबर को इंदौर दौरे पर रहेंगे। यहां मोदी का मेगा रोड शो होगा। इसके लिए तीन किलोमीटर का एरिया नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन, हॉट एयर बलून आदि प्रतिबंधित रहेंगे। इंदौर पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने रविवार को आदेश पारित कर तत्काल प्रभाव से नो फ्लाई जोन घोषित किया है। पीएम मोदी का रोड शो 14 नवंबर को बड़ा गणपति से शुरू होकर राजवाड़ा तक जाएगा। लगभग डेढ़ किमी लंबे इस रोड शो के लिए भगवा कॉरिडोर बनाया जाएगा। सड़क के दोनों ओर भगवा रंग के कपड़े लगाए जाएंगे। बड़ा गणपति पर शाम करीब 5.30 बजे 101 बटुक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रोड शो के दौरान राजवाड़ा पर देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसी के साथ यह रोड शो समाप्त हो जाएगा।

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *