Spread the love

[ad_1]

भारत के लिए गोल करने वाले मनवीर सिंह
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


फीफा विश्व कप 2026 क्वालिफायर के दूसरे राउंड में भारतीय टीम गुरुवार (16 नवंबर) को कुवैत के खिलाफ खेल रही है। दोनों टीमों के बीच यह मैच कुवैत सिटी के जाबेर अल-अहमद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम को दूसरे हाफ में बढ़त मिली। मनवीर सिंह ने 75वें मिनट में शानदार गोल किया। टीम इंडिया मैच में 1-0 से आगे है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और कुवैत के बीच अब तक पांच खेले जा चुके हैं। यह छठा मुकाबला है। कुवैत को दो जीत मिली है। भारत ने एक मुकाबला अपने नाम किया है। दो मैच ड्रॉ रहे हैं।

दोनों टीमों की शुरुआती लाइन-अप

भारत: गुरप्रीत सिंह संधू (गोलकीपर), राहुल भेखे, संदेश झिंगन, आकाश मिश्रा, सुरेश सिंह, मनवीर सिंह, लालेंगमाविया, सुनील छेत्री (कप्तान), सहल अब्दुल समद, महेश नाओरेम, निखिल पुजारी।

कुवैत: मार्जौक (गोलकीपर), अलानेजी, इब्राहिम (कप्तान), अल्हाजेरी, सुल्तान, अबुजबराह, अल्फानेनी, अलखाल्डी, सालेह, गरीब, अब्दुलाह।

 

सैफ कप में कुवैत को हराया था भारत

भारत ने इस साल की शुरुआत में बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में सैफ चैंपियनशिप में दो बार कुवैत का सामना किया था। दोनों मैच 1-1 से बराबर रहे थे। भारत ने फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में कुवैत को हराया था।

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *