Spread the love

[ad_1]

लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देते हुए समापन होता है। भोजपुरी फिल्मों  और म्यूजिक अल्बम में छठी मैया के गीत खूब सुनने को मिलते है। छठ महापर्व के एक हफ्ते पहले से ही छठी मैया पर बने भोजपुरी गाने रिलीज होते रहते है। इस महापर्व पर भोजपुरी के हर गायक का छठी मैया पर म्यूजिक वीडियो रिलीज होता है। अभिनेत्री से गायिका बनी अक्षरा सिंह ने महापर्व छठ पर ‘छठी मईया करिहा दुलार’ एल्बम रिलीज कर कर दिया।   




सूर्य देव को समर्पित लोक आस्था के महापर्व छठ पर भोजपुरी की सुपर हॉट एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने छठी मैया पर ‘छठी मईया करिहा दुलार’ म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया। इस म्यूजिक वीडियो को देखने के बाद लगता है कि बिना किसी तैयारी के ही आनन फानन में इसे रिलीज कर दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह ‘छठी मईया करिहा दुलार’ एक स्टूडियो में जाती नजर आ रही हैं, जिसमें कुछ स्टॉक शॉट्स डालकर वीडियो बना कर रिलीज कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: Animal: ‘एनिमल’ के क्लाइमेक्स गाने की रिकॉर्डिंग हुई पूरी, बी प्राक ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी


दरअसल, भोजपुरी गायकों के गानों का दर्शकों का बहुत बड़ा वर्ग है। जब भी कोई त्यौहार नजदीक आता है तो भोजपुरी गायक पहले से ही गानों की रिकार्डिंग और उसकी शूटिंग की तैयारी में जुट जाते हैं और त्यौहार के एक हफ्ता पहले ही म्यूजिक वीडियो रिलीज कर देते हैं। अक्षरा सिंह भी अपने फैंस के लिए हर त्यौहार पर कोई ना कोई म्यूजिक वीडियो रिलीज करती ही हैं, लेकिन इस बार व्यस्तता के चलते वह पहले से म्यूजिक वीडियो तैयार नहीं कर पाई। इसलिए उन्होंने एक ही दिन में गाने की रिकॉर्डिंग की और उसी रिकॉर्डिंग की वीडियो बनाकर रिलीज कर दी।


अक्षरा कहती हैं, ‘मैंने अब तक कईं छठ गीत गाए हैं, लेकिन ये कुछ नया और अलग है। इसलिए मैं अपने फैंस और चाहने वालों से कहना चाहूंगी कि आप मेरे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। इसमें आपको अक्षरा की आवाज आपकी दिल की आवाज जैसी महसूस होगी। इस गाने में छठी मां की महिमा का अभूतपूर्व प्रस्तुति है, जो हर किसी के छठ पूजा को यादगार कर देगा।’

यह भी पढ़ें: KWK 8: आलिया भट्ट ने अपने बारे में लोगों की गलतफहमियों पर किया खुलासा, कह दी यह बड़ी बात


अक्षरा सिंह का छठ गीत ‘छठी मईया करिहा दुलार’  मनोज यादव ने लिखा है। इस गीत को प्रजक्ता शुक्रे ने संगीतबद्ध किया है। इस अलबम में अक्षरा सिंह पूरी तरह से छठी मैया की भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। इस अलबम से अक्षरा सिंह छठी मैया की विनती करते हुए गुहार लगा रही हैं कि संसार भर के लोगों को सुखी रखें। 


[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *