[ad_1]
Mallikarjun Kharge
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर मर्यादा लांघते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमला बोला है। खरगे ने तेलंगाना की एक चुनावी सभा में पीएम मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। खरगे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खरगे इससे पहले भी मोदी को लेकर विवादित टिप्पणियां कर चुके हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष रैली में मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने मोदी सरकार और राज्य की सत्तारूढ़ केसीआर सरकार पर कांग्रेस को हराने के लिए मिलीभगत का भी आरोप लगाया। खरगे ने कहा, मोदी और केसीआर मिलकर तेलंगाना की जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। मोदी ने जो वादे किए वह पूरे नहीं किए।
उन्होंने जनता से पूछा, क्या आपके खाते में 15 लाख रुपये आए। क्या किसानों की आय दोगुनी हुई। खरगे ने कहा, मोदी सब झूठ बोलते हैं। लेकिन हम जब ये बात बोलते हैं तो आप में से चंद लोग गुस्से में आते हैं। आप कहते हैं कि प्रधानमंत्री को ऐसा कैसे बोला। मैं कहता हूं पीएम तो एक तरफ, यहां बैठा ‘पीएम का बाप’ भी झूठ बोलने में कम नहीं। खरगे का इशारा भले ही केसीआर के लिए था लेकिन उन्होंने इसके लिए मोदी के पिता के नाम का सहारा लिया।
<!–
–>
<!–
–>
[ad_2]
Source link
