Spread the love

[ad_1]

पीएम मोदी ने नागैर में सभा को किया संबोधित।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजस्थान के भरतपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी नागौर पहुंचे। सभास्थल पर पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने वीर तेजाजी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा- मारवाड़ का फैसला साफ है। कांग्रेस को हटाना है और भाजपा को लाना है। हमारी माताएं-बहनें घर के कोने-कोने में सफाई करती हैं कि कहीं सफाई करना छूट न जाए। हमें भी ऐसी ही सफाई करनी है कि कोने में भी कांग्रेस न बचे। 

सीएम गहलोत ने सच स्वीकार किया

पीएम ने कहा- आपने (जनता) राजस्थान से कांग्रेस की विदाई का काउंटडाउन शुरू कर दिया है। राजस्थान में कांग्रेस ने 5 साल में आपको विश्वासघात के सिवाय कुछ नहीं दिया है। कांग्रेस ने आपको कुशासन भ्रष्ट और घोटालों वाली सरकार दी। उन्होंने कहा- पूरे दिन में एक बार जुबान पर मां सरस्वती आती हैं और सच निकल जाता है। आज एक जनसभा में यहां के जादूगर मुख्यमंत्री के साथ भी ऐसा ही हुआ। उन्होंने खुद सच्चाई स्वीकार की है। उन्होंने माना कि उनके उम्मीदवारों और विधायकों ने कोई काम नहीं किया। क्योंकि, वे यहां अपनी कुर्सी बचाने में ही जुटे रहे। जो कांग्रेस अपने में ही खोए हों, वो आपके लिए क्या करेंगे। दिल्ली दरबार अपने ही सीएम की कुर्सी लूटने में और मुख्यमंत्री उनसे निपटने में बिजी रहे। इन लोगों ने राजस्थान की जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया था। अब चुनाव का समय आया तो ये लोग बे-मन से साथ-साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। 

पांच साल में राजस्थान में 100 मुख्यमंत्री थे

पीएम मोदी ने कहा- राजस्थान में बार-बार हाथ मिलन का कार्यक्रम होता है। मुख्यमंत्री और एक दूसरे नेता जो मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, उनके लिए दिल्ली से बड़े-बड़े नेता आते हैं और कैमरा के सामने दोनों के हाथ मिलवाते हैं। 5 साल में हाथ मिलन का शतक बन चुका है, लेकिन इनका मिलाप नहीं हुआ। दिल में खटास है पर ये लोग हाथ मिलाने का दिखावा कर रहे हैं। पिछले 5 साल में राजस्थान में 100 मुख्यमंत्री थे। अपने अपने क्षेत्र में हर माफिया, हर दंगाई, हर दबंग खुद को कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री से कम मानता ही नहीं था। इसलिए यहां महिलाओं, दलितों और वंचितों पर अत्याचार चरम पर है।

गहलोतजी कोनी मिले वोट जी

मोदी ने कहा- पिछले कई महीनों से राजस्थान की लाल डायरी बड़ी सुर्खियों में है। लाल डायरी में कांग्रेस के अपने ही नेता ने, कांग्रेस के कुशासन की इस कथा को पूरे विस्तार से लिखा है। तभी तो मुख्यमंत्री का अपना बेटा ये लिखकर देने के लिए तैयार है कि पापा की सरकार इस बार आने वाली नहीं है। अरे गहलोतजी क्या हो गया? आपका जादू आपके बेटे पर भी नहीं चल रहा है क्या? इसीलिए भाजपा कहती है- गहलोतजी कोनी मिले वोट जी।

कांग्रेस अध्यक्ष मेरे पिताजी को गाली दे रहे हैं

पीएम मोदी ने कहा- राजस्थान में कभी सचिवालय की अलमारियों, कभी गणपति प्लाजा के लॉकर्स से नोट और सोना निकल रहा है। ये कांग्रेस का पाप है जो राजस्थान के युवाओं के साथ हुआ। किसानों के साथ जो धोखा हुआ उसकी काली कमाई है। मोदी ये काली कमाई उजागर करने का काम कर रहा है तो कांग्रेस परेशान हो रही है। मुझे दिन रात गाली दे रही है। कांग्रेस के अध्यक्ष खरगे मेरे पिताजी पर भी टूट पड़े, उन्हें गाली दे रहे हैं। जिनका 40 साल पहले स्वर्गवास हो गया। मुझे कितनी भी गाली पड़े, मेरे बारे में कितना भी बुरा बोला जाए। मैंने आपको गारंटी दी है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा। आप आश्वस्त रहें कि हर भ्रष्टाचारी का हिसाब होगा। ये मोदी है कच्चा नहीं, पक्का हिसाब करता है।

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *