Spread the love

[ad_1]

05:16 PM, 18-Nov-2023

प्रदेश की सभी सुरंगों की सुरक्षा ऑडिट कराए सरकार : धस्माना

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सुरंग निर्माण में सुरक्षा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा, उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग के अंदर 40 मजदूर पिछले छह दिन से फंसे हैं। सुरक्षा के जो इंतजाम पहले किए जाने थे, वे नहीं थे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में सभी सुरंगों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए।

04:40 PM, 18-Nov-2023

पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे पहुंचे

उत्तरकाशी सिल्क्यारा पहुंचे पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा कि पूरे क्षेत्र की ताकत को इस स्तर तक बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है कि हम जिस बचाव कार्य को करने का इरादा कर रहे हैं, वहां तक पहुंचना श्रमिकों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित रहे।

 

04:35 PM, 18-Nov-2023

सीएम के चुनावी दौरे और मंत्रियों के ग्राउंड जीरो पर न जाने के कांग्रेस ने लगाए आरोप

सीएम के चुनावी दौरे और मंत्रियों के ग्राउंड जीरो पर न जाने के कांग्रेस के आरोप  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, जिनकी वहां सबसे अधिक जरूरत है, वे सभी विशेषज्ञ और आपदा प्रबंधन टीम वहां प्रयासों में जुटी है। जहां तक सवाल है सरकार का तो सीएम, केंद्रीय मंत्री, स्थानीय सांसद विधायक सभी वहां बचाव कार्यों का जायजा लेने गए। स्वयं पीएम भी दो बार सीएम से हालात की जानकारी ले चुके हैं। भट्ट ने कहा, सरकार की प्राथमिकता फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकलने की है।

03:54 PM, 18-Nov-2023

ग्राउंड जीरो पर अभी मंत्रियों की नहीं विशेषज्ञों की जरूरत : भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर टनल हादसे पर गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। भट्ट ने घटना स्थल पर मंत्रियों के नहीं पहुंचने के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, जिन विशेषज्ञों और आपदा प्रबंधन टीम की वहां सबसे अधिक जरूरत है, वो वहां मौजूद हैं। ग्राउंड जीरो पर जुटी विशेषज्ञों की टीम अनुभव के आधार पर बचाव के प्रयास में जुटी है।

03:11 PM, 18-Nov-2023

उत्तरकाशी सुरंग हादसे में चार बड़े अपडेट

  • सिलक्यारा सुरंग हादसे के बाद सुरंग के फंसे 40 मजदूरों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। गत शुक्रवार दिनभर चली एक अन्य व्यक्ति के सुरंग में फंसे होने की अफवाह पर देर रात मुहर लग गई। कंपनी प्रबंधन ने जिला प्रशासन को मुजफ्फरपुर बिहार के दीपक कुमार के सुरंग में फंसे होने की सूचना दी है।

 

  • अमेरिकी ऑगर मशीन से गत शुक्रवार दोपहर बाद ड्रिलिंग का काम बंद कर दिया गया था। जिसके बाद से अब तक मात्र 22 मीटर ही ड्रिल हो पाया है। बताया जा रहा है कि मशीन के कंपन से सुरंग में मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं दरारें भी आई हैं। 

 

  • अब सुरंग फंसे लोगों को बचाने के लिए सुरंग के ऊपर और साइड से भी ड्रिलिंग करने करने का प्लान है। इसके लिए कुछ मशीनें मंंगाई गई है। जिसमें ऊपर से अधिक मात्रा में खाना और साइड से उन्हें निकाला जाएगा। 

 

  • शनिवार को सात दिन बाद सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर नहीं निकाले जाने पर मजदूरों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने दोबारा कंपनी अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रेस्क्यू में तेजी लाने की मांग की। 

 

  • शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय(पीएमओ) में उपसचिव मंगेश घिल्डियाल भी सिलक्यारा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुरंग का जायजा लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों से वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

 

02:33 PM, 18-Nov-2023

सुरंग के बाहर श्रमिकों और परिजनों का फूटा गुस्सा

रेस्क्यू ऑपरेशन का आज सातवां दिन है। और अभी तक सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर नहीं निकाला जा सका है। वहीं कंपनी की बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद सुरंग के बाहर अन्य श्रमिकों और परिजनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

01:43 PM, 18-Nov-2023

देर रात एयरपोर्ट पर उतरा भारतीय वायुसेना का भीमकाय विमान सी-17 ग्लोबमास्टर

भारतीय वायुसेना का भीमकाय विमान सी-17 ग्लोबमास्टर देर रात एयरपोर्ट पर उतरा था। जो सैन्य व अन्य सामान आदि उतारने के बाद देर रात वापस रवाना हुआ। इसलिए देहरादून एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइटों की आवाजाही बंद होने के बावजूद देर रात तक खुला रखा गया। 

01:27 PM, 18-Nov-2023

पुराने सुरंग रेस्क्यू के अनुभवों के आधार पर किए जा रहे कार्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग आपदा से निपटने के लिए देश और दुनिया में चले पुराने सुरंग रेस्क्यू के अनुभवों के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं।  इसके लिए अधिकारी पड़ोसी राज्य हिमचाल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत दुनिया के कई देशों में सुरंग निर्माण और आपदा के बाद हुए रेस्क्यू की तकनीकी को अपना रहे हैं। पीर पंजाल, अटल सुरंग, भंवर टोंक, सँगलदान जैसी बड़ी सुरंग निर्माण और लूज गिरने के बाद रेस्क्यू की जानकारी जुटाई जा रही है। इसी के अनुसार रेस्क्यू टीम श्रमिकों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हैं।

01:07 PM, 18-Nov-2023

श्रमिकों और परिजनों के साथ सरकार खड़ी : सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुसीबत में फंसे श्रमिकों के परिजनों के साथ सरकार खड़ी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह सभी परिजनों को रेस्क्यू की हर पल की जानकारी देते रहें। इसके अलावा सिलक्यारा पहुंचे परिजनों के लिए भी सहायता केंद्र खोलने और उनके रहने-खाने की जरूरत के हिसाब से मदद की जाए। उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। 

 

 

12:33 PM, 18-Nov-2023

कंपनी ने 40 श्रमिकों के नाम ही कराए थे उपलब्ध

12 नवंबर को सुरंग में भूस्खलन के बाद एनएचआइडीसीएल और नवयुग कंस्ट्रक्शन की ओर से 40 श्रमिकों के नाम और पते प्रशासन को उपलब्ध कराए गए थे। अब सात दिन बाद यह लापरवाही सामने आई है।

11:56 AM, 18-Nov-2023

उत्तरकाशी सिलक्या सुरंग में 40 नहीं 41 श्रमिक फंसे

उत्तरकाशी सिलक्या सुरंग में 40 नहीं 41 श्रमिक फंसे हुए हैं। कंपनी की लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सात दिन बाद इस बात की जानकारी मिली है। 41 वें श्रमिक की पहचान बिहार मुजफ्फरपुर के गिजास टोला निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि जब 41 श्रमिक का नाम सूची में सामने आया तब एनएचआइडीसीएल और निर्माण कंपनी नवयुग कंस्ट्रक्शन बड़ी लापरवाही का पता चला। 

11:25 AM, 18-Nov-2023

सीएम धामी की समीक्षा बैठक, पीएमओ से पहुंचे उपसचिव मंगेश घिल्डियाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधाओं से निपटने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल सिलक्यारा पहुंचे हैं।

 

10:59 AM, 18-Nov-2023

नार्वे से भी कुछ विशेषज्ञ उत्तरकाशी पहुंचे

बैठक लेते सीएम धामी
– फोटो : amar ujala

रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड की ऑस्ट्रेलिया की कंसल्टेंसी कंपनी के विशेषज्ञ उत्तरकाशी पहुंच चुके हैं। वहीं इंदौर से एयरलिफ्ट कर मंगवाई गई मशीन देर रात जौलीग्रांट एयरपोर्ट से चली। मशीन के पार्ट्स कंडीसौड़  पहुंच गए हैं।

 

10:31 AM, 18-Nov-2023

ऑगर मशीन के चलने से हो रहा कंपन


सीएम पुष्कर सिंह धामी समीक्षा बैठक करते।
– फोटो : amar ujala

सुरंग के अंदर 1750 हार्स पॉवर की ऑगर मशीन के चलने से कंपन हो रहा है। जिससे सतह का संतुलन बिगड़ रहा है। इसके चलते मलबा गिरने का खतरा है। इसे ध्यान में रखते हुए अब बीच में कुछ समय रुकेंगे और फिर काम शुरू करेंगे। चौथे पाइप का दो मीटर हिस्सा वेल्डिंग के लिए बाहर छोड़ा गया है। पांचवें पाइप को वेल्डिंग कर जोड़ दिया गया है। कुछ समय बाद इसको डालने के लिए ड्रिलिंग का काम शुरू किया जाएगा। बेरिंग खराब होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब मशीन चलती है तो बेरिंग खराब होती ही है, जिसे बदला जाएगा।

10:31 AM, 18-Nov-2023

वेल्डिंग करते समय बरतनी पड़ रही सावधानी

सबसे ज्यादा सावधानी दो पाइपों को आपस में जोड़ने के लिए वेल्डिंग करते समय बरतनी पड़ रही है। इस काम में ही डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है। निदेशक बोले- मशीन चलती है तो खराबी आती ही है। शुक्रवार शाम एनएचआईडीसीएल ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मशीन के बेयरिंग में खराबी आने के कारण काम रोक दिया गया है। हालांकि शाम को प्रेसवार्ता कर एनएचआईडीसीएल के निदेशक अंशु मनीष खलखो ने बताया कि अमेरिकी ऑगर मशीन से 22 मीटर ड्रिलिंग का काम किया गया है।

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *