Spread the love

[ad_1]

घायलों से मिलते संत सीचेवाल
– फोटो : संवाद

विस्तार


कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा अकाल बुंगा में गुरुवार सुबह पुलिस और निहंग सिंहों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में पीसीआर में तैनात एक होमगार्ड जवान जसपाल सिंह की मौत हो गई। वहीं डीएसपी भुलत्थ समेत दस पुलिसवाले घायल हो गए।

सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। संत बलबीर सिंह सीचेवाल घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती जख्मियों की पहचान डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी, एएसआई सुखदेव सिंह, कांस्टेबल बबलप्रीत सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह और हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान जसपाल सिंह निवासी गांव मनियाला के तौर पर हुई है। फिलहाल फायरिंग बंद है। 

छोड़े थे आंसू गैस के गोले

इससे पहले जब माहौल बिगड़ा तो पुलिस ने स्थिति को नियंतत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। डीसी कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह, आईजी जालंधर रेंज एस. भूपति समेत आला अधिकारी सुल्तानपुर लोधी पहुंच गए हैं और इस  स्थिति से कैसे निपटा जाए, इसे लेकर गुरुद्वारा बेर साहिब में मीटिंग की जा रही है। बुधवार से ही पुलिस वाटर कैनन लेकर गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होने के लिए प्रयासरत थी।

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed