Spread the love


नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मंत्री सहित विधायक गण शामिल हुए

Oplus_131072

दुर्ग।ग्राम पाऊवारा में आयोजित किए जा रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पंचम दिवस की कथा मे’ गजेन्द्र मोक्ष कथा प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए कथा वाचक संत श्री निरंजन महाराज जी कहा की गज की कथा मोहासक्त जीव की कथा है। भगवत प्राप्ति का सम्पूर्ण अधिकार मानव’ शरीर को प्राप्त है। जीव ही वह गजेंद्र है संसार में सुख की कल्पना करते हुए प्रत्येक मनुष्य सारा जीवन घर परिवार के पोषण मे व्यतीत करते हुए अपना मूल उद्देश्य को भूल जाता है। मोह में पड़कर परमात्मा को भूलना विपत्ति को आमंत्रित करना है।

आगे कथा में महाराज संत निरंजन जी कहा की सत् चिन्तन छोड़कर असत संसार मे सुख की कल्पना करते हुए जीवात्मा भटक जाता है। जगत की चिन्तन जीव को फंसाता है और जगदीश चिन्तन आनन्द से भर देता है। पूर्व जन्म का राजा इन्द्र धुम्न अगस्त्य ऋषि के श्राप से हाथी का शरीर धारण किया। पूर्व जन्म के भागवत भक्त होने के कारण हाथी के शरीर पाकर ही हाथियों का राजा बन गया।

संसार के सारे रिश्ते स्वार्थ के होते है स्वार्थ वश एक दूसरे से प्रेम करते है सच्चा प्रेम तो सिर्फ परमात्मा से ही होता है। जीवन में विपप्ति तब आती है जब धन,बल, जन,बल पद और प्रतिष्ठा के फेर में पड़‌कर अपने आप को बाहुबली समझ बैठता है। जीव जब निर्बल होकर ईश्वर को आतिभाव से पुकारता है उसी समय भगवान जी के रक्षा के लिए दौड़ कर आते हैं।
ग्राह जब गज को पकड़ा किसी भी की हिम्मत नहीं उसे मदत कर छुड़ा ले।
धीरज धरम मित्र अरु नारी,
आपद काल परिखिण्ड चारोष चारी।।
विपत्ति के समय ही सारे सम्बन्धो की परीक्षा होती है।जीव को जब-तक अपने बल का अहंकार रहता है तब तक ईश्वर कृपा प्राप्त नहीं कर सकता। आर्तभाव से गज पुकारे ही आधे नाम सुनकर भगवान रक्षा किये। प्रत्येक जीव मात्र का रक्षक ईश्वर है सांसारिक मोह से मुक्त होकर ही परमात्मा परमात्मा का चिन्तन करते हुए आनन्दित जीवन व्यतीत कर सकते है।
इस अवसर नेता प्रतिपक्ष छतीसगढ़ शासन चरण दास महंत, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, विधायक धमतरी ओमकार साहू, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधायक गुंडरदेही बिरेन्द्र साहू, पूर्व विधायक कुरुद लेखराम साहू, पूर्व विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा,पूर्व विधायक कवर्धा डॉ सियाराम साहू, पूर्व विधायक नवागढ़ गुरु दयाल सिंह, पूर्व विधायक प्रतिमा चन्द्रकार,पूर्व अध्यक्ष साहू दुग्ध संघ विपिन साहू,पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग थानेश्वर साहू,अध्यक्ष केश हस्त शिल्प बोर्ड नंद कुमार सेन,श्रीमती रागनी साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी दीवान, जनपद अध्यक्ष लिमन साहू,राजेश शर्मा,कामधेनु विश्विधालय डॉ दिलीप चौधरी,इंद्रजीत छोटू सिंह,पूर्व विधायक अवदेश चंदेल
फ़िल्म बोर्ड अध्यक्ष मोना सेन,जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू,जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी अध्यक्ष तारनी चन्द्रकार, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव, पूर्व अध्यक्ष जनपद दुर्ग मोहन हरमुख,पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत अशोक साहू,सुरेंद्र तिवारी, जावेद खान, विजय बघेल, पूर्व महापौर नीता लोधी, अतुल साहू, इरफ़ान खान, बाबू जैन, विनोद गुप्ता सहित हजारों की संख्या में श्रोता समाज एवं समस्त आयोजन कर्ता व समस्त ग्रामवासी पाऊवारा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Oplus_131072
Abhilash Dikshit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *