
कार्यक्रम पूर्णतः धार्मिक, राजनीतिक आयोजन नहीं
सनातन धर्म से भटके हुए लोगों की करायेंगे घर वापसी
भिलाई,
छत्तीसगढ़ राज्य के श्रद्धालुओं के लिए सेवा समर्पण समिति के बैनर तले भिलाई के जयंती स्टेडियम में दिसंबर 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य श्री हनुमंत कथा का आयोजन होने जा रहा है. कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2:00 से शाम 6:00 बजे तक रखा गया है. आयोजन समिति के संयोजक व संरक्षक राकेश पांडे ने बताया कि सनातन के ध्वज वाहक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन इस्पात नगरी में पहली बार हो रहा है. जिसमें दिव्य श्री हनुमंत कथा में भक्तों को कथा का रसपान कराया जाएगा. पं. शास्त्री का आगमन 24 दिसंबर को भिलाई की पावन धरा पर हो जाएगा. उन्हें चौहान इंपिरियम में ठहराया गया है. पं. शास्त्री 27 दिसंबर को विशेष दिव्य दरबार लगाएंगे. दरबार में श्रद्धालुओं की पर्ची भी निकालेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान भी बताएंगे. आयोजन को लेकर भक्तों में काफी उत्साह का माहौल है. छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों के भक्त भी यहां पहुंच रहे हैं. वाहन पार्किंग, निःशुल्क भोजन, पेयजल, शौचालय, अलाव के अलावा निःशुल्क चिकित्सा सहित 11 प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी हमने सभी वॉलिंटियर्स को दी है. महिलाओं के लिए विशेष रूप से महिला वॉलिंटियर उनके सहयोग के लिए खड़े रहेंगे. विशाल डोम शैड का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें 50000 से अधिक श्रद्धालु एक साथ बैठकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ लेंगे. इसके अलावा छोटे-छोटे पंडाल भी कथा सुनने के लिए बनाए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ-साथ निजी सुरक्षा गार्ड महिला एवं पुरुष दोनों के अलावा स्काउट एवं एनसीसी के बच्चे व भूतपूर्व सैनिक संघ के सेवाभावी सैनिकों की भी इस आयोजन में मदद ली जा रही है. कथा स्थल पर बैरिकेडिंग की विशेष व्यवस्था होगी. 10000 से अधिक श्रद्धालु प्रतिदिन निशुल्क भोजन करेंगे. समाजसेवी संस्थाओं धार्मिक एवं सामाजिक एवं सर्व समाज के लोगों का भी हम सहयोग ले रहे हैं. कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे हैं. सभी भक्तों से इस दिव्य हनुमंत कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है. प्रदेश के सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का हमें पूर्ण रूप से सहयोग मिल रहा है. उन्होंने आगे बताया कि जरूर इस कार्यक्रम में जरूरतमंद एवं बुजुर्गों के लिए ई-रिक्शा की भी निशुल्क व्यवस्था की गई है. 6 द्वार बनाए गए हैं. जिन में दो मुख्य द्वार हैं. एलईडी की भी व्यवस्था भक्तों के सुनने के लिए की गई है. जो लोग सनातन छोड़कर घर भटक गए थे, उनकी घर वापसी भी कराई जाएगी. इस आयोजन में मेरी बहन सरोज पांडे का भी इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान है. पूर्ण रूप से यह कार्यक्रम धार्मिक आयोजन है न कि भारतीय जनता पार्टी व राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है. धर्म के कार्य से जुड़े लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. और यह कार्यक्रम मैं अपनी बहन की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से पहली बार किस तरह का धार्मिक आयोजन करने जा रहा हूं. हमारे साथ धीरेंद्र शास्त्री जी के साथ-साथ मातृशक्ति कभी भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है. सेवा समर्पण समिति पिछले 8 वर्षों से सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते आ रही है. इसके कर्ता धर्ता पंडित वीरेंद्र जी हैं. मैं इस कार्यक्रम का संरक्षक एवं संयोजक हूं. जो लोग भी दान पुण्य या भोजन कराना चाहते हैं, वह समिति के लोगों से संपर्क करें. डेढ़ सौ से भी अधिक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजन को लेकर मेरे द्वारा ली जा चुकी है. लगातार बैठकों का दौर जारी है. दिव्य दरबार में कथा शंका का समाधान भी होगा. भाग्य काम करता है और उसके साथ शक्ति भी अपना काम करती है. मैं सोशल एवं राजनीतिक व्यक्ति हूं, लेकिन इस आयोजन में संरक्षक एवं संयोजक की भूमिका अपनी अदा कर रहा हूं. 29 दिसंबर को कथा का समापन होगा. पत्र वार्ता में उपस्थित लोगों में नटवर ताम्रकार, उषा बारले, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पुरुषोत्तम देवांगन, राजा महोबिया, चंद्रिका चंद्राकर, के एस चौहान, विजय जायसवाल, हरीश वर्मा, सत्येंद्र सिंह, वीरेंद्र साहू, सूरज जायसवाल, सुभाष शर्मा, ईश्वर सिंह ठाकुर मनोज मिश्रा, दिनेश देवांगन सहित आयोजन समिति से जुड़े लोग थे.