Spread the love

भिलाई

आगामी 25 से 29 दिसंबर तक जयंती स्टेडियम के बाजू में आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है कथा स्थल पर कार्यालय का निर्माण अपने अंतिम स्वरूप पर है इस बार कथा में पधारने वाले लोगों के स्वागत हेतु विभिन्न समाजों के द्वारा लगभग 100 स्वागत द्वार का निर्माण किया जा रहा है. इन स्वागतद्वारों पर समाज के द्वारा अपने प्रमुख सामाजिक नेताओं की तस्वीर एवं समाज की परंपरा एवं संस्कृति के अनुरूप सामाजिक चित्रण का प्रदर्शन भी पोस्टर एवं कलाकृतियों के माध्यम से किया जाएगा !

Oplus_131072

कार्यक्रम में अपनी सेवा प्रदान करने वालो का वालंटियर कार्ड बनाने हेतु कार्यालय में आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं एक फोटो लेकर वालंटियर कार्ड बनाने का कार्य भी किया जा रहा है , जिसमें बढ़ चढ़ कर युवक-युवतियों ने अपनी सहभागिता दिखाई है. कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं का किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इस के लिए वालंटियर की टीम का कार्य विभाजन भी किया जा रहा है|

आगामी दिनों ध्वज पूजन का कार्यक्रम भी रखा जाएगा जिसकी तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी|

Abhilash Dikshit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *