
भिलाई,
गुरु घासीदास बाबा की जयंती के अवसर पर भाजपा जनों ने किया उन्हें नमन
सतनाम पंथ के गुरु बाबा गुरु घासीदास के 269 वी जयंती के अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में आयोजित कार्यक्रम बाबा गुरु घासीदास को भाजपा जनों ने नमन किया |इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार मंत्री गायत्री वर्मा कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सेन उपस्थित रहे |
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि
छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर, जहाँ सतनाम पंथ की अमृतधारा प्रवाहित हुई, वहीं एक महान संत का जन्म हुआ – परम पूज्य संत गुरु घासीदास बाबा जी। 18 दिसंबर 1756 को गिरौदपुरी धाम में जन्मे गुरु घासीदास जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वासों और ऊंच-नीच के भेद को मिटाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने सत्य, अहिंसा और समानता पर आधारित एक ऐसे समाज की कल्पना की, जहाँ हर मानव समान हो और आपसी प्रेम व सद्भाव से रहे|
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि गुरु घासीदास बाबा जी ने अपने दिव्य ज्ञान और सरल उपदेशों के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन को नई दिशा दी। उनके सिद्धांत और उपदेश केवल सतनाम पंथ के अनुयायियों के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। समस्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि बाबा गुरु घासीदास के बताए हुए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सार्थक करें |
इस अवसर पर आसिफ अली राजा महोबिया रजनी श्रीवास्तव जितेंद्र राजपूत कौशल साहू कमलेश फेकर मनमोहन शर्मा बंटी चौहान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर कुमुद बघेल युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमलाल देशलहरे अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंदर खुराना अनिकेत यादव नितेश साहू रितेश शर्मा नीलेश अग्रवाल जय श्री राजपूत जूही चंद्राकर किरण मिश्रा रूपेश्वरी साहू किरण चंद्राकर निरंजन दुबे उपस्थित रहे|