
एचटीसी कंपनी के निदेशक और सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ नालंदा इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, कुरुद भिलाई के वार्षिक खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को पढ़ाई और खेल दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और विजेता बच्चों को पदक प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक, छात्र, अभिभावक और सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी – श्री मलकीत सिंह, श्री जोगा राव, श्री अनिल चौधरी, श्री निर्मल सिंह ‘निम्मे’, श्री शाहनवाज कुरैशी, श्री रमन राव, श्री इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’, श्री वाजिद अंसारी, श्री रमन सारथी, श्री गुरप्रीत सिंह, श्री पंकज शर्मा और श्री सोम सिंह उपस्थित थे।