
राजहरा की तर्ज पर भिलाई की बसाहट को उजड़ने नहीं दूंगा
भिलाई के लोगों को लाइसेंस पद्धति पर प्रबंधन आवास दे
भिलाई,
सिविक सेंटर स्थित ग्राउंड में भिलाई सत्याग्रहआंदोलन पर बैठे एम एल ए देवेंद्र यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भिलाई की बसाहट को खत्म नहीं होने दूंगा. बीएसपी के निजीकरण के मामले में डबल इंजन की सरकार एवं बीएसपी प्रबंधन एवं प्रशासन संवाद का रास्ता अपनाएं. माहौल को ना बिगाड़े. ऐसा नहीं है कि भिलाई की तरक्की के लिए सांसद और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने प्रयास नहीं किया. उन्होंने अपने स्तर पर हर संभव प्रयास किये लेकिन आज स्थिति यह है कि डबल इंजन की सरकार में उन्हीं के सांसद मंत्री एवं पूर्व मंत्रियों की भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. यह दुर्भाग्य जनक है.मेरे द्वारा भिलाई को बचाने हर तरह का प्रयास आगे भी जारी रहेगा. आंदोलन आगे भी हम जारी रखेंगे. डबल इंजन की सरकार में बैठे हुए लोग भिलाई की तरक्की में एक मंच पर सामने आए. मैं भी उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग देने के लिए तैयार हूं. यह दो दिन का सत्याग्रह नहीं है, बीएसपी प्रबंधन अत्याचारी एवं तानाशाही रवैया अपनाना बंद करें. भिलाई में हर वर्ग का परिवार रहता है और एकता एवं भाईचारा के साथ रहता है. साथ ही विभिन्न संस्कृतियों के लोग इस भिलाई में रहते हैं. कुछ दिन पूर्व बीएसपी के डीआईसी श्री महापात्र से भी मुलाकात कर भिलाई के लोगों की समस्याओं से उन्हें अवगत करा चुका हूं. बीएसपी डबल इंजन की सरकार के इशारे पर तुगलक की फैसले न ले. प्रशासन एवं प्रबंधन समय रहते जाग जाए. मेरा यह आंदोलन 2 दिन का नहीं है. यह अभी चिंगारी है, इसे आग बनने मत दें. भिलाई की आबोहवा में भिलाई के लोगों को जीने दे,भिलाई की बसाहट में रहने वाले लोगों को बेघर मत करो.बीएसपी प्लांट के भीतर 70% विभागों को इस डबल इंजन की सरकार के द्वारा निजीकरण किया जा चुका है. नौकरियां नहीं दी जा रही है. हम फिर भी चुप हैं. डबल इंजन की सरकार अपने दोस्तों को बीएसपी के इस प्लांट का नाम बदलकर एएसपी, जेएसपी न कर दे. सिविक सेंटर मैं स्थित वैगी इंडिया के बगल में लगने वाले कपड़ा मार्केट के व्यापारियों को बीएसपी ने यहां से हटा दिया था और आज उसी जमीन का टेंडर निकालकर उस जमीन को बेचा जा रहा है. यह कैसा सुशासन है. मेरा पुनः आग्रह है, बीएसपी मैनेजमेंट एवं प्रशासन से कि वे संवाद एवं संकल्प के साथ हमें एवं लोगों को विश्वास में लेकर सारे कार्य करें. लीज संघर्ष समिति के सदस्यों एवं बुजुर्गों के हौसलों को मैं साधुबाद देता हूं कि उनकी यह लड़ाई प्रबंधन के साथ आज भी निरंतर जारी है. श्री यादव ने आगे कहा कि रिटेंशन मामले में, व्यापारियों के मामले में, मैत्री गार्डन का निजीकरण सेक्टर 9 अस्पताल का निजीकरण एवं स्कूलों के निजीकरण के मामले में बीएसपी प्रबंधन पुनः विचार करें और रह रहे लोगों को लाइसेंस पद्धति पर आवास देने की सिफारिश सेल मैनेजमेंट से करें. क्योंकि आज भी लाइसेंस पद्धति के मामले में बीएसपी के मकान चाहने वालों के ₹5000 अभी भी जमा है. उन पर भी विचार होना चाहिए. सेक्टर 9 अस्पताल मैं एक लाख से अधिक रिटायर्ड कर्मचारी आज भी अपनी दवाइयां और इलाज के लिए इसी सेक्टर 9 अस्पताल परआश्रित है. जिन छत्तीसगढ़ रहवासियों एवं पूर्वजों ने अपनी जमीन देकर इस स्टील प्लांट की स्थापना में सहयोग दिया, ऐसे लोगों के मान सम्मान को डबल इंजन की सरकार ना भूले. जिस तरह दल्ली राजहरा खंडहर में तब्दील हो गया है, मैं इस भिलाई को खंडहर में तब्दील नहीं होने दूंगा. भिलाई युवाओं और बुजुर्गों का शहर है, आज भिलाई के कई युवा रोजगार के लिए पुणे, बेंगलुरु, यूके, यूएसए में अपना रोजगार कर रहे हैं उनसे भी मैं समर्थन चाहूंगा. इस पूरे मामले में डबल इंजन सरकार की बड़ी गलती है. सत्ता में बैठे हुए लोग सच के साथ खड़े हो. आज मेरे साथ उपवास के इस कार्यक्रम में जग्गा भैया एवं पार्षद लालचंद वर्मा ने भी अपना सहयोग दिया और मैं तहे दिल से आभारी हूं युवक कांग्रेस, एनएसयूआई,लीज संघर्ष समिति एवं सभी भिलाई के रहवासियों को मैं धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मेरे इस भिलाई सत्याग्रह आंदोलन में आकर अपनी सहभागिता दिखाई. कल भी मेरा यह आंदोलन होगा जिसमें भिलाई टाउनशिप में रहने वाले एवं सामाजिक, यूनियन से जुड़े हुए लोग इस मंच पर आकर मुझे अपना समर्थन दें. युवा कांग्रेस का युवा नेता जुल्फिकार अपने समर्थकों एवं युवा साथियों के साथ रैली की शक्ल में आंदोलन स्थल पर सत्याग्रह का बैनर लेकर पहुंचा.
