
भिलाई,
सनातन धर्म के ध्वजवाहक बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्री मुख से श्री हनुमंत कथा का आयोजन होना है | हनुमंत कथा आयोजन और तैयारियों का जायजा लेने दुर्ग के कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल कथा स्थल, जयंती स्टेडियम के समीप मैदान में चल रहे डोम शेड के निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा और आवागमन रूट को लेकर कथा के आयोजनकर्ता कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय एवं समिति के सदस्यों के साथ स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये,भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थीं!
विदित हो कि हनुमंत कथा की तैयारी को लेकर सेवा समर्पण समिति के सदस्यगण इस कार्यक्रम के आयोजन कर्ता राकेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की सफलता को लेकर लगातार कार्यरत है |
इस अवसर पर कथा के आयोजनकर्ता राकेश पाण्डेय ने कहा कि कथा की भव्यता को लेकर सारे प्रयास पूर्व से किये जा रहे हैं | समिति के सदस्यगण अपने-अपने दायित्व के आधार पर कार्य कर रहे हैं | साथ ही साथ बैठकों का दौर भी लगातार जारी है,आगामी आने वाले दिनों में कथा की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आएगी वैसे -वैसे तैयारी और तीव्र होती जाएगी | सेवा समर्पण समिति के संयोजक और कथा के आयोजन कर्ता ने श्री हनुमान भक्तों को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया है |