Spread the love

शहर के व्यापारी अपनी व्यापारिक समस्याओं पर निदान के लिए आदरणीय सांसद विजय बघेल जी,एवं आदरणीय श्री प्रेम प्रकाश पांडे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में इस्पात मंत्रालय के माध्यम से लीज नवीनीकरण की वर्तमान पॉलिसी में बदलाव और न्याय संगत फैसले का इंतजार कर रहे हैं ।
हम सभी स्टील सिटी चैंबर के बैनर चले एक मंच पर आश्रित है शहर के व्यापारी अन्य किसी दलगत राजनीति के बहकावे में न आकर,एकजुट रहे विध्न संतोषी तत्व हमारे प्रयासों को नुकसान पहुंचाने और समस्याओं के निदान न हो इसकी साजिश में जुटे हुए हैं ऐसी स्थिति में सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में आस्था रखें और एक मंच पर बने रहें ।उच्च स्तरीय आदेशों के तहत भिलाई इस्पात संयंत्र को दिशा निर्देश दिए गए हैं की जब तक इस समस्या का समाधान ना हो कब तक शहर के व्यापारियों को किसी भी तरह से बीएसपी का स्थानीय प्रबंधन परेशान नहीं करेगा ।ऐसी स्थिति में किसी अन्य आयोजन में व्यापारी वर्ग शामिल नहीं होगा ।

Abhilash Dikshit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *