
भिलाई,
भिलाई सिविक सेंटर पार्किंग मैदान पर भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक देवेंद्र के द्वारा भिलाई सत्याग्रह के तीसरे दिन भी युवा विधायक देवेंद्र यादव उपवास रख कर अपने समर्थकों के साथ डटे हुए है।
बी.एस.पी,पुलिस एवं जिला प्रशासन के जागने के बाद तीनों विभागों का प्रशासन जागा और चर्चा करने के लिए धरना स्थल पहुंचा।घंटों इंतजार करने के बाद पूर्व बी.एस.पी कर्मी राजेंद्र सिंह परगनिहा ने तीनों प्रशासन से कहा कि आप से चर्चा शाम चार बजे विधायक जी एवं उनके समर्थक करेंगे। सूचना पाते ही तीनों विभागों के असफर जिला प्रशासन से एस.डी.एम हितेश पिस्दा बी.एस.पी प्रबंधन टाउनशिप डिपार्मेंट से श्री निवास राव आईआर डिपार्मेंट से श्री ठाकुर,अमित नौटियाल एवं पुलिस प्रशासन से सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी भिलाई नगर टीआई जितेंद्र वर्मा अपने दल बल के साथ मौजूद थे।
इस संबंध में हमारे प्रतिनिधि ने एसडीएम श्री पिस्दा से जब पूछा कि आंदोलन समाप्त करने के लिए आप आए है या कलेक्टर साहब का क्या आदेश लेकर आए है, तो इस संबंध में श्री पिस्दा ने कहा कि चुकी ये पूरा मामला MLA देवेंद्र एवं बी.एस.पी मैनजमेंट के बीच का मसला है इसे बी.एस.पी के अफसर बेहतर बता पाएंगे ।और इस समस्या का हल भी उन्हीं को निकालना है।हम सिर्फ कानून व्यवस्था देखने आए है पूरा विषय एवं मामला बी.एस.पी मैनजमेंट पर जुड़ा हुआ है।तत्पश्चात तीनों विभागों के अफसर धरना स्थल से बैरंग लौट गए ।और शाम चार बजे चर्चा में शामिल होने की बात कहकर तीनों विभाग के अफसर चले गए।
जिला प्रशासन हुआ मुस्तैद MLA देवेंद्र समेत उपवास कर हे अन्य साथियों का डॉक्टरी चेकअप करने के लिए आज दोपहर टीम डॉक्टरों के दल बल के साथ धरना स्थल पर पहुंची और सभी का मेडिकल परीक्षण किया।
बीजेपी सरकार बीएसपी निजीकरण मामले में समाधान का रास्ता निकाले-अरुण
भिलाई सत्याग्रह के तीसरे दिन आंदोलन में पहुंचे पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि युवा विधायक देवेंद्र यादव भिलाई के हित की बात कह रहे है बीएसपी प्रबंधन अपनी हठधर्मिता छोड़े इस बी.एस.पी प्लांट की नींव पंडित जवाहरलाल नेहरू ने राखी थी। बी.एस.पी निजीकरण के मामले को डबल इंजन की सरकार (बीजेपी) तारतार कर रही है।
समाधान का रास्ता बी.एस.पी प्रबंधन जिला प्रशासन निकाले क्योंकि जिन मांगों के लिए सत्याग्रह किया जा रहा है जनता की मांग है।
आज सुबह से ही MLA देवेंद्र को चाहने वाले ओर वरिष्ठ नेता धरना स्थल पर मौजूद थे जिन्हमें ये नाम प्रमुख विधायक देवेंद्र यादव के सत्याग्रह को समर्थन देने पूर्व विधायक अरुण वोरा,पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल,भिलाई महापौर नीरज पाल,आरएन वर्मा, पार्षद लालचंद वर्मा,सभापति गिरवर बंटी साहू,राजेंद्र सिंह परगनिहा, टी. जोगा राव, लक्ष्मीपति राजू,लक्ष्मीपति राजू,शीजू एंथनी, फते सिंह भाटिया,कैलाश नाहटा मन्नान गफ्फार खान,संदीप निरंकारी,करीम खान,कलाम खान,अरविंद सिंह,संजीत चक्रवती,सिखा रॉय,पार्षद जीएम लक्ष्मी,अली हुसैन सिद्दीकी,साकेत चंद्राकर, एकांश बंछोर,आदित्य सिंह, सुमित पावर, आशीष यादव,, शरद मिश्र,इमरान अहमद, चंद्रकला तारंग,एम लक्ष्मी,कृष्णा पात्रे,नैना रमेश, लिसी स्मिथ,अरुणा राव,हरीश सिंह, अज्जू अहमद चौहान,जुल्फिकार सिद्दकी,निरंजन बिसाई, बजरंगी लाल सिंह,जी.राजू.गोपाल राव, सज्जाद आदि मौजूद रहे। खास बात यह है कि अलग-अलग क्षेत्र से महिलाओं का जत्था भी पहुंच रहा है।