
बीएसपी के डीआईसी महापात्रा का मैं हृदय से आभारी हूँ कि उदारता दिखाते हुए हमें चर्चा के लिए बुलाया.
डबल इंजन की सरकार में जिंदगी का कोई मोल नहीं है. उत्पादन एवं व्यापार ना रुके ये उनका मकसद है.
गुरुवार ,शुक्रवार तक मेरा उपवास भिलाई की बसाहट बचाने तक रहेगा जारी
भिलाई,

भिलाई माँगे अपना अधिकार भिलाई सत्याग्रह के तीसरे दिन MLA देवेंद्र यादव से जिला प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन की ओर से अधिकारी सिविक सेंटर स्थित उपवास स्थल पर पहुंचे और वार्ता हुई। शाम साढ़े 4 बजे के बाद बीएसपी के जीएम आइआर जेएन ठाकुर,अतुल नौटियाल, श्रीनिवास राव पहुंचे। पुलिस प्रशासन से भी अधिकारी रहे।भिलाई की बसाहट और बीएसपी के निजीकरण पर सार्थक चर्चा हुई ।लेकिन समाधान अभी भी नहीं निकला.खुशी की बात ये है कि बीएसपी प्लांट के DIC श्री महापात्रा ने उन्हें अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा के लिए गुरुवार- शुक्रवार को समय दे दिया है।

लेकिन श्री यादव ने बीएसपी के आए हुए असफर को स्पष्ट किया कि उनका एवं उनके साथियों का उपवास जब तक भिलाई की बसावट एवं बीएसपी के निजीकरण के मामले में हल नहीं निकल जाता तब तक मेरा अनशन गुरुवार- शुक्रवार तक जारी रहेगा चुकी DIC श्री महापात्रा का आंख के आपरेशन होने की वजह से वह स्वस्थ लाभ ले रहे है मैं भी उनके स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से करता हु ।
बीएसपी DIC एवं ED के अफसरों ने हमें जो सम्मान दिया उसके लिए भी मैं बीएसपी प्रबंधन को साधुवाद देता हूँ ।
श्री यादव ने आगे कहा कि सत्याग्रह ये नाम इसलिए रखा कि महात्मा गांधी के रास्ते में चलकर शांति प्रिय तरीके से रखना है अपने आप को कष्ट देना है मुझे पूरा भरोसा है कि बीएसपी प्रबंधन से सार्थक चर्चा से हल निकलेगा।

मेरा उपवास 10 दिन रहे या 15 दिन रहे मैं मर भी जाऊंगा तब भी बीएसपी के निजीकरण को कोई भी नहीं रोक पाएगा ।भिलाई की बसावट मेरी जान है मैं इस मामले में कोई राजनीति नहीं कर रहा हूँ. मेरा मकसद भिलाई को उजड़ने नहीं देना है। मेरी लड़ाई रिटेंशन स्कीम को लेकर , सेक्टर 9 अस्पताल में 1 लाख पूर्व एवं वर्तमान कर्मचारी के इलाज से जुड़ा हुआ मुद्दा ,मैत्रीबाग,एवं स्कूलों के निजीकरण के मामले,मजदूरो को मिनिमम वेजस, टाउनशिप में रह रहे झुग्गी झोपड़ी एवं 24 यूनिट में तीस- तीस सालों से रह रहे उनके लिए बीएसपी मैनेजमेंट अपने रोड मैप को हमें स्पष्ट करे ताकि मैं भिलाई के लोगों को बता सकूँ ।उसके आगे के आंदोलन के बारे में तभी स्पष्ट कर पाऊंगा कि ये आंदोलन आगे और कब तक जारी रहेगा। ये लड़ाई लंबी लड़ाई है प्रभावित लोग मेरे इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने आगे आऐं,समय दें, सोशल मीडिया कैंपेन करें ।चूंकि भिलाई में मिनी भारत बसता है, आप सब की ताकत से जो मैं अपने आप को थका महसूस करता हूँ लेकिन युवाओं,बुर्जुगों भिलाई की जनता के आशीर्वाद से इस उपवास को रखने के बाद भी इस ऊर्जा के साथ पूरी लड़ाई लड़ रहा हूँ. अंतिम निर्णय तक भिलाई के बसावट को बचाने तक जारी रहेगा।

मैं मर भी जाऊंगा तब ये सरकार मानेगी लेकिन हमें इंतजार एवं धैर्य रखना होगा सरकार बताए उनकी क्या योजना है।ओर योजना का क्या रोड मैप है। बीएसपी प्रबंधन अपने पत्ते फेंके उसमें किन बातों को मुझे स्वीकार करना है किन बातों को नहीं करना है वो में बताऊंगा।
में पुनः डीआईसी श्री महापात्रा का हृदय से आभारी हूँ कि उन्होंने उदारता का परिचय देते हुए हमे चर्चा के लिए आमंत्रित किया है।
चर्चा के लिए आए बीएसपी प्रबंधन जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के लोगों का भी में धन्यवाद देता हु सम्मान करता हूँ कि वे मेरे धरना स्थल पर आकर मुझसे चर्चा किए।
श्री यादव ने आगे कहा कि यह सरकार आज के समय में पूंजीवाद की तरफ बढ़ गई है. किसी की भी जिंदगी का कोई मोल नहीं है।इस डबल इंजन की सरकार में सिर्फ उत्पादन ना रुके व्यापार बंद नहीं होना चाहिए इसकी जायदा चिंता है।
शहर ने जो मुझे सम्मान इस राज्य में और देश में दिया उसका में बहुत हृदय से आभारी हूँ।
बीएसपी से आए तमाम अफसरों ने मेरे स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता की उनको भी मैं साधुवाद देता हूँ l,उन्हानें मुझसे कहा नींबू पानी पिए,प्रतिदिन एक नारियल पानी पिए,इलेक्ट्रोल पिए,और अब खाना खाना शुरू कर दें. मैने उनसे विनम्रता पूर्वक कहा कि जिस दिन भिलाई की बसावट पर सार्थक निर्णय आ जाएगा तब मैं अपना उपवास तोड़ दूंगा. चूंकि मैं मर भी जाऊंगा तो ये प्लांट के निजीकरण का फैसला शायद ना हो सके।
नेता प्रतिपक्ष सहित कांग्रेस विधायक और पूर्व विधायकों का सोशल मीडिया में समर्थन.
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का भी समर्थन
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने विधायक देवेंद्र यादव का समर्थन किया है। प्रबंधन से अपील किया है कि शहर को बर्बाद होने से न दें। वहीं, प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों ने भिलाई सत्याग्रह का समर्थन किया।
विधायक द्वारकाधीश यादव, विधायक,रामकुमार यादव, विधायक कविता लहरें, विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े,विधायक विद्यावती सिधार, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व विधायक गुलाब कमरों, मुंगेली से प्रत्याशी रहे संजीत बनर्जी, लोकसभा प्रत्याशी वीरेश ठाकुर, विधायक बालेश्वर साहू, विधायक चतुरी नंद, विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, विधायक कुंवर सिंह निषाद, विधायक राघवेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश लखमा, विधायक व्यास कश्यप, विधायक शेषराज हरवंश सभी ने भिलाई को नहीं बिकने देंगे का नारा बुलंद किया।
भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन के खिलाफ चल रहे आंदोलन का ट्रेड यूनियन नेताओं ने समर्थन किया है। शहर की कई धार्मिक, सामाजिक संगठनों ने भी खुलकर समर्थन कर दिया है।
युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव जुल्फिकार सिद्दीकी ने अपने साथियों के साथ धरना स्थल पर कट आउट लेकर पहुंचे जिसकी चर्चा पूरे धरना स्थल पर बनी रही।
उनके पोस्टर कट आउट में भिलाई से जुड़ी यादें को संजोया जिसमें सब की नजर टिकी रही।
विधायक देवेंद्र यादव के सत्याग्रह को समर्थन देने पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धमतरी निशु चंद्राकार,पूर्व विधायक ममता चंद्राकर,पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर,पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पांडे महापौर नीरज पाल,पूर्व महापौर आरएन वर्मा, लालचंद वर्मा, राजेंद्र सिंह परगनिहा, योगेश सोनी, टी. जोगा राव, लक्ष्मीपति राजू, राजेंद्र शर्मा, रमेश पाल , हीरा बॉक्स, कुशवाहा जी, बी पी मनोज पांडे, चौरसिया, श्याम लाल साहू, जय प्रकाश नायर ,संजय साहू इंटक ठेका श्रमिक,फौजी अरुण सिसोदिया, गुरलीन सिंह, रौनक सचदेव,लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, बंटी साहू, डी कामराजू, शीजू एंथनी, गुड्डू खान, भोलू श्रीवास्तव, अली हुसैन सिद्दीकी,दर्शन सिंह,निर्मल सिंह धारीवाल,इतवारी देवांगन,साकेत चंद्राकर, एकांश बंछोर,आदित्य सिंह, सुमित पावर, आशीष यादव,शरद मिश्र, कलाम खान,करीम खान,सिखा रॉय,अरविंद राय,निरंजन बिसाई, बजरंगी लाल सिंह,जी.राजू.गोपाल राव, सज्जाद,इमरान अहमद, चंद्रकला तारंग,एम लक्ष्मी,कृष्णा पात्रे,नैना रमेश, लिसी स्मिथ,अरुणा राव, अज्जू अहमद चौहान ,अभय सिंह,अमित उपाध्याय, शाहिद खान,अनुराग साहू, बजरंगी लाल सिंह,आदि मौजूद रहे। खास बात यह है कि अलग-अलग क्षेत्र से महिलाओं का जत्था भी पहुंच रहा है।