
भिलाई,
हरी भरी स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा लगातार 149 वें सप्ताह के अंतर्गत परम पूज्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस प्रतिमा स्थल प्रियदर्शिनी नगर भिलाई नगर लगातार चौथे सप्ताह में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस प्रतिमा स्थल प्रियदर्शिनी नगर, भिलाई में जिसे स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम ने गोद लिया है, उसके आसपास साफ सफाई कर झिल्ली, कागज, गुटखा पाउच, दोना, शराब की बोतल को उठाकर इक्ट्ठा कर कचरे को निर्धारित स्थान पर डंप किया एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रतिमा स्थल के पास मोंगरा फूल का पौधारोपण किया.जब पौधा बड़ा होगा और इसमें फूल खिलेंगे तो इसकी खूशबू से यहाँ सुगंधित वातावरण निर्मित होगा।इस पौधे की देखभाल की ज़िम्मेदारी सुनील चौहान एवं आसपास की महिलाओं ने ली है। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि लोगों की शिकायत आती है कि श्वान पालकों से हम परेशान हैं. ये श्वान को घुमाने ले जाकर किसी दूसरे के घर के आसपास,मोहल्ले में, सार्वजनिक स्थलों पर शौच कराकर गंदगी फैलाते हैं।यहां पर आपके समाचार पत्र के माध्यम से श्वान पालकों से हम निवेदन करते हैं कि अपने श्वान को इस महान विभूति के स्मारक के आसपास शौच न कराएं, गंदगी न फैलाएं स्वच्छता बनाए रखें।

इस अभियान में प्रमुख रूप से चितरंजन दुर्गा देशमुख, महेंद्र यादव, अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, सुनील चौहान सहित बड़ी संख्या में अन्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।
