
मकर संक्रांति तक है विशेष ऑफर

बाजार सबके लिए है और यह सब के पास होना चाहिए
भिलाई
नूतन वर्ष 2026 में भिलाई में ही पढ़े और आईटी सेक्टर को छोड़कर न्यूली बिजनेस ” गुंटीयूनिवर्स” की धमाकेदार लॉन्चिंग आपके शहर दुर्ग भिलाई में कर दी गई है.

पहले भिलाई बदलेंगे फिर भिलाई से भारत बदलेंगे. भिलाई बढ़ेगा तो भारत बढ़ेगा, ऐसी सोच भिलाई के युवा साथी शंकर राव जिन्होंने रुंगटा कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद बेंगलुरु, हैदराबाद और यूएसए में जॉब करते हुए माइक्रोसॉफ्ट, अमेजॉन, गूगल आदि में अपनी सर्विस दी. वहां के ज्ञान का उपयोग अपने देश में करने के लिए वे भारत आ गए हैं. यहां पर अपने देश में विदेशी कंपनियों के द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर व्यापार को करते देखा, जिसके परिणाम स्वरुप स्थानीय व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा था. बाजार पर बड़ी कंपनियों का एकाधिकार होता देखकर,अपने देश के स्थानीय व्यापारियों एवं ग्राहकों को सीधा लाभ देने की योजना के रूप में उन्होंने अपना नया वेंचर गुंटी यूनिवर्स ऐप मार्केट में लॉन्च कर दिया है. शंकर ने आगे बताया कि भारत में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से स्थानीय व्यापारियों को होने वाले नुकसान एवं समान डिलीवर करने वाले डिलीवरी बॉयज की तकलीफ, कम वेतन आदि की समस्या को देखते हुए उनका जीवन स्तर उठाने के लिए अपनी स्वयं की कंपनी गुंटीमार्ट की स्थापना दुर्ग भिलाई में शुरुआत की है. जिसमें गुंटीयूनिवर्स ऐप के माध्यम से स्थानीय व्यापारियों को टेक्निकल सपोर्ट देकर जोड़ा जायेगा एवं किसी भी व्यापारी से किसी भी प्रकार का कमीशन नहीं लिया जाएगा. जो भी उपभोक्ता एप के माध्यम से आर्डर प्लेस करेंगे वह उनके निकट के स्थानीय व्यापारी के पास भेज दिया जाएगा और उनके ही स्टाफ इस आर्डर को ग्राहक के यहां डिलीवर करेंगे.यह गुंटीयूनिवर्स एप शंकर एवं उनकी टीम द्वारा बनाई गई है. शंकर का ध्येय वाक्य है कि ” बाजार सबके लिए है और यह सब के पास होना चाहिए”. हम व्यापारियों को ग्राहकों का डेटाबेस देंगे जिससे सभी व्यापारी लाभान्वित होंगे.
वर्तमान में कंपनी के पास दो वेयरहाउस हैं. पहले वेयरहाउस 18 नंबर रोड कैंप 2 के पास, दूसरा रिसाली में लक्ष्मी नगर के पास है. कंपनी वर्तमान में ग्रोसरीज सप्लाई कर रही है. भविष्य में कंपनी हेल्थ केयर, फैशन, कॉस्मेटिक्स, रेडीमेड गारमेंट्स की सप्लाई भी करेगी.
इस नव वर्ष में मकर संक्रांति पर्व पर “इस संक्रांति खुशियां भी.. बचत भी” गुंटीयूनिवर्स आपके लिए लाए हैं सुपर सेल 4 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक किराना और दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों पर विशेष छूट दी जा रही है. दुर्गा और भिलाई के उपभोक्ता इसका लाभ अवश्य लेवे.
