संगठनात्मक,अनुशासनात्मक रहते हुए चरैवेति चरैवेति मूल मंत्र पर हमें कार्य करना है – सुरेंद्र कौशिक

भिलाई,
भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिले की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक दुर्ग रिवेरा रिसोर्ट में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई आयोजित बैठक में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक उनके साथ जिला महामंत्री दृय दिलीप साहू, विनोद अरोड़ा उपस्थित रहे आयोजित बैठक में विगत वर्ष संपन्न हुए कार्यों के समीक्षा एवं आगामी दिनों में संगठनात्मक कार्यों के संपादन को लेकर रूपरेखा का निर्माण एवं अनुशासनात्मक ढंग से संगठन के नवीन पदधारियों को संगठन के कार्य प्रणाली से वाकिफ कराने का आह्वान किया गया |बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों ने संपन्न 1 साल की उपलब्धि भारी कार्यकाल उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की|

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रवादी विचारधारा के आधार पर कार्य करती हैं और आप सभी राष्ट्रवादी सोच पर कार्य कर रहे हैं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते और केंद्र एवं राज्य सरकार में हमारी सरकार होने के कारण हमारा दायित्व भी बढ़ जाता है आप सरकार की योजनाओं (जैसे मेक इन इंडिया, गरीब कल्याण, डिजिटल इंडिया), इसरो की सफलता (चंद्रयान), अर्थव्यवस्था में प्रगति (4वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था), आम जनमानस को इसका लाभ दिलाना है और आम जनमानस को बताना है सामाजिक-आर्थिक विकास (सड़कों, स्वास्थ्य, शिक्षा) ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के मंत्र पर कर रही हमारी सरकार कार्य कर रही है विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए ‘आत्मनिर्भरता और जन-भागीदारी’ के लिए हमें समय-समय पर जन जगरण करना होगा
जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि संगठन में हमेशा समन्वय अनुशासन में रहकर हमें कार्य करना होगा जिले की समस्त संगठनात्मक संरचना लगभग समाप्ति की ओर है और आप सभी जानते हैं कि कई पुराने दायित्व धारी हैं और कई नवीन दायित्व धारी है हमें संगठन की संरचना गतिविधियों और संगठन के अनुशासन के बारे में बताते हुए भविष्य का कार्यकर्ता तैयार करना है
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बधाई देने वाले पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को अपना साधुवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब यहाँ पर एकत्रित हुए हैं – बीते साल की उपलब्धियों की समीक्षा और भविष्य के लिए नए सपने बुनने के लिए। यह साल चुनौतियों भरा रहा, पर आप सभी के सामूहिक प्रयास से मिलकर कई मील के पत्थर हासिल किए हैं। आशा है आप सभी चरैवेति चरैवेति मूल मंत्र के आधार पर कार्य करते हुए संगठन के समस्त कार्य को संपादन करेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे |
आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार,मनोज सोनी , हर्षा चंद्राकर,राजीव पांडेय, मंत्री गायत्री वर्मा, गिरेश साहू, नवीन पवार शैलेंद्र शैंडे, हिमा साहू,शैलेंद्री मंडवी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, मनमोहन शर्मा, हरीश चौहान,कौशल साहू, अनुपम साहू ,राजू जंघेल, शीतला ठाकुर, लिकेश्वर देशमुख हेमंत सिन्हा, धर्मेंद्र सिन्हा ,कमलेश चंद्राकर, कमलेश साहू,ज्योति प्रकाश साहू, लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट ,बीरबल पटेल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंदर खुराना, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमलाल देशलहरे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत, मोर्चा महामंत्रीगण अनिकेत यादव जय श्री राजपूत, अजीत चंद्राकर, रितेश शर्मा ,लोकमणी चंद्राकर उपस्थित रहे