Oplus_131072
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय ,प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 10 जनवरी को शिवालयों में आरती पूजन के पश्चात ओमकार मंत्र का जाप किया जाना है इस कार्यक्रम के निमित्त जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में दुर्ग जिला भाजपा संगठन के अंतर्गत आने वाले 17 मंडलों में शिवालयों में मंदिरों में पूजा अर्चना के पश्चात ओमकार मंत्र का जाप किया गया जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक कोडिया में स्थित भुईया फोड़ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की उनके साथ मुख्य रूप से साजा विधायक ईश्वर साहू उपस्थित रहे संध्या काल में जिला भाजपा अध्यक्ष कसारीडीह बोरसी मंडल में स्थित शिवालय में पूजा अर्चना कर ओमकार मंत्र का जाप किया |

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सदियों से बार-बार हुए हमलों के बावजूद, सोमनाथ मंदिर भारत की अटूट भावना के प्रतीक के रूप में आज भी शान से खड़ा है। सोमनाथ की कथा केवल एक मंदिर की नहीं, बल्कि भारत माता के उन अनगिनत सपूतों के अदम्य साहस की कहानी है जिन्होंने देश की संस्कृति और सभ्यता की रक्षा की।

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने सोमनाथ मंदिर पर हमला कर दिया और उसे ध्वस्त कर दिया वर्ष 2026 जनवरी में इस आस्था और सभ्यता पर बर्बर हमले के 1000 वर्ष पूर्ण हुए हैं सोमनाथ मंदिर के इसी सहनशीलता पुनरुत्थान और निरंतरता को रेखांकित करने के लिए हम सभी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाएंगे हमारी सभ्यता संस्कृति पूरे विश्व ने पहले भी माना है और अब भी मानते हैं |

कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, मंडल भाजपा अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, कौशल साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत, मंडल भाजपा महामंत्री अनिल यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, रोमनाथ साहू, राकेश यादव ,महेंद्र चोपड़ा, ताम्रध्वज यादव, लक्ष्मी निषाद डॉ भारती साहू, सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Abhilash Dikshit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *