Oplus_131072
Spread the love

देश की सभ्यता संस्कृति और विविधताओं को जानने और समझने का अवसर प्राप्त होता है मन की बात श्रवण करने से – सुरेंद्र कौशिक

भिलाई,

देश की यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात के 130 वे एपिसोड को दुर्ग जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बुथों पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्रवण की जिसमें दुर्ग शहर में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने वार्ड नंबर 16 बूथ नंबर 24, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक वार्ड नंबर 23 बूथ नंबर 63, महापौर अलका बाघमार वार्ड क्रमांक 51 बूथ नंबर 219 में श्रवण की आयोजित कार्यक्रमों के पश्चात विभिन्न बुथों पर टिफिन पर चर्चा कर SIR संबंध में समीक्षा कर जनसंपर्क किया गया

जिला भाजपा तक सुरेंद्र कौशिक के साथ मन की बात श्रवण करने वालों में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंद खुराना ,मंडल भाजपा अध्यक्ष हरीश बंटी चौहान, पार्षद मनोज सोनी अनूप गटागट उपस्थित रहे |

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात मेंसाल 2026 का यह पहला ‘मन की बात’ है | कल 26 जनवरी को हम सभी ‘गणतंत्र दिवस’ का पर्व मनाएंगे | इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था | 26 जनवरी का ये दिन हमें अपने संविधान निर्माताओं को नमन करने का अवसर देता है | आज 25 जनवरी का दिन भी बहुत अहम है | आज ‘National Voters’ Day’ है ‘मतदाता दिवस’ है | मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा होता है |आमतौर पर जब कोई 18 साल का हो जाता है, मतदाता बन जाता है तो उसे जीवन का एक सामान्य पड़ाव समझा जाता है | लेकिन, दरअसल ये अवसर किसी भी भारतीय के जीवन का बहुत बड़ा milestone होता है | इसलिए बहुत जरूरी है कि हम देश में वोटर बनने का, मतदाता बनने का, उत्सव मनाएं | जैसे हम जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हैं और उसे celebrate करते हैं, ठीक वैसे ही, जब भी कोई युवा पहली बार मतदाता बने तो पूरा मोहल्ला, गाँव या फिर शहर एकजुट होकर उसका अभिनंदन करे और मिठाइयाँ बांटी जाएं | इससे लोगों में voting के प्रति जागरूकता बढ़ेगी | इसके साथ ही यह भावना और सशक्त होगी कि एक वोटर होना कितना मायने रखता है |

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री जी ने अपने मन की बात के संबोधन कहा कि भारत में आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा start-ups ecosystem बन चुका है | ये start-ups लीक से हट के हैं | आज, वे, ऐसे sectors में काम कर रहे हैं, जिनके बारे में 10 साल पहले तक कल्पना भी नहीं की जा सकती थी | AI, Space, Nuclear Energy, Semi Conductors, Mobility, Green Hydrogen, Biotechnology आप नाम लीजिए और कोई न कोई भारतीय Start-up उस sector में काम करते हुए दिख जाएगा | मैं अपने उन सभी युवा-साथियों को salute करता हूँ जो किसी-न-किसी Start-up से जुड़े हैं या फिर अपना Start-up शुरू करना चाहते हैं| विशेषकर industry और Start-up से जुड़े युवाओं से एक आग्रह जरूर करना चाहता हूँ | भारत की economy तेजी से आगे बढ़ रही है | भारत पर दुनिया की नजरें हैं | ऐसे समय में हम सब पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है | वो जिम्मेदारी है – quality पर जोर देने की | होती है, चलती है, चल जाएगा, यह युग चला गया | आइए इस वर्ष हम पूरी ताकत से quality को प्राथमिकता दें | हम सबका एक ही मंत्र हो quality, quality और सिर्फ quality. कल से आज बेहतर quality. हम जो भी manufacture कर रहे हैं, उसकी quality को बेहतर बनाने का संकल्प लें | चाहे हमारे textiles हों, technology हो या फिर electronics even packaging, Indian product का मतलब ही बन जाए – Top quality. आइए, excellence को हम अपना bench mark बनाएं | हम संकल्प लें quality में ना कोई कमी होगी, ना quality से कोई समझौता होगा और मैंने तो लाल किले से कहा था ‘Zero defect – Zero effect’. ऐसा करके ही हम विकसित भारत की यात्रा को तेजी से आगे ले जा पाएंगे |

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहां की हर माह के मन की बात के कार्यक्रम में न सिर्फ हमें देश की सभ्यता संस्कृति और विरासत की जानकारी प्राप्त होती है साथ ही देश में निवासरत कई ऐसे महान विभूतियां जिनके बारे में हमें जानने और समझाने का अवसर प्राप्त होता है जिन्होंने पर्यावरण संस्कृति और सभ्यता को संभालने का बीड़ा उठाया है |

मन की बात श्रवण करने वालों में जिला महामंत्री दिलीप साहू, उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार ,मनोज सोनी, हर्षा चंद्राकर, सरिता मिश्रा ,अशोक राठी, राजीव पांडेय, मंत्री गिरेश साहू, गायत्री वर्मा, शैलेंद्र शैंडे, नवीन पवार, शैलेंद्री मंडावी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली,सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सहसंयोजक विनय महोबिया, मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी संतोष सोनी,मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर, बंटी चौहान ,कौशल साहू मनमोहन शर्मा, महेंद्र लोढ़ा, अनुपम साहू, राजू जंघेल, लिकेश्वर देशमुख, शीतला ठाकुर, हेमंत सिन्हा, कमलेश चंद्राकर, धर्मेंद्र सिन्हा ,कमलेश साहू ,ज्योति प्रकाश साहू, रानी बंछोर, लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट ,बीरबल पटेल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमलाल देशलहरे,

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, प्रितपाल बेल चंदन ,कांतिलाल बोथरा , राजेंद्र पाध्ये, दिव्या कलिहारी अनूप गटागट साजन जोसेफ विनायक ताम्रकार चंद्र प्रकाश मंडले दीपक चोपड़ा, नितेश साहू, मदन बड़ई, , रितेश शर्मा देवनारायण चंद्राकर ज्ञानेश्वर ताम्रकार नीलेश अग्रवाल नरेंद्र बंजारे लीना दिनेश देवांगन मनीष साहू शिव नायक शेखर चंद्राकर शशि द्वारका साहू गौरव शर्मा, विजय ताम्रकार सुनील अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों पर मन की बात श्रवण की |

Abhilash Dikshit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *