Spread the love

[ad_1]

KBC 15: अमिताभ बच्चन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है. यह शो पूरे परिवार को एक साथ लाने की ताकत रखता है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक होस्ट के रूप में शानदार काम करते हैं और अपने दिलचस्प किस्सों से दर्शकों को एंटरटेन करते हैं. 

12,50,000 के इस सवाल पर हारीं कंटेस्टेंट मेघा

इस शो को शुरु हुए अभी एक महीना ही हुआ है और यह पहले से ही सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक बन गया है. सबसे हालिया एपिसोड में पूछे गए 12,50,000 रुपये के सवाल का जवाब मेघना नहीं दे पाईं क्या आप जानते है इस सवाल का सही जवाब?

 


क्या आप इस 12,50,000 रुपये के सवाल का जवाब दे सकते हैं?

कौन बनेगा करोड़पति के कल के एपिसोड में शो की शुरुआत राउंड फास्टेस्ट फिंगर से हुई. कई कंटेस्टेंट ने सवाल का सही जवाब दिया, लेकिन खेल के नियमों के मुताबिक हॉट सीट पर बैठने का मौका केवल एक को ही मिला. जैसे ही कंटेस्टेंट मेघना हॉट सीट पर बैठीं, होस्ट बिग बी ने उनका परिचय सभी से कराया. फिर, खेल पहले प्रश्न से शुरू हुआ पहला प्रश्न 1,000 रुपये का था-

इनमें से कौन सा शहर पंजाब में स्थित नहीं है?

1. बीकानेर

2. लुधियाना

3. जालंधर

4. पटियाला

गेम को अच्छा खेलेत हुए कंटेस्टेंट मेघना ने बिग बी से ऑप्शन 1 लॉक करने के लिए कहा. उन्होंने 1,000 रुपये का पहला प्रश्न जीत लिया. फिर गेम जारी रहा और वह 6,40,000 रुपये के सवाल तक पहुंच गईं. अब तक जीत हासिल करने के बाद अमिताभ बच्चन ने 12,50,000 रुपये के लिए अगला सवाल पूछा:

प्रश्न था-

दोराबजी टाटा ने किस क्लब में एक प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद, 1920 में अपने पहले ओलंपिक के लिए भारतीय दल के लिए धन की व्यवस्था करने का निर्णय लिया?

1. डेक्कन जिमखाना, पुणे

2. कलकत्ता रोइंग क्लब

3. विलिंगडन क्लब, मुंबई

4. मद्रास रेस क्लब

इसका सही जवाब है ऑप्शन 1 डेक्कन जिमखाना

बता दें कि यह 1919 की बात है जब ओलंपिक के लिए भारत की कोशिश पुणे में डेक्कन जिमखाना की एक खेल प्रतियोगिता में शुरू हुई थी.

अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया गया कौन बनेगा करोड़पति 15 का प्रीमियर 14 अगस्त को हुआ। क्विज़ शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होता है. 

 

यह भी पढ़ें: Singham Again की शूटिंग हुई शुरु, रोहित शेट्टी की फिल्म में ये एक्टर निभाएगा विलेन का रोल



[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *