Spread the love

[ad_1]

Video Of Monkey: सोशल मीडिया पर हर रोज अलग-अलग तरीके के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी कोई डांस करता हुआ दिख जाता है तो किसी दिन कोई जानवर आदमी जैसा करतब दिखाते हुए नजर आ जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर कंप्यूटर चलाते हुए दिखाई दे रहा है. यूजर्स इस वीडियो को अपने हैंडल से शेयर करते हुए मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. आइए इस वीडियो के बारे में जानते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बंदर ऑफिस में कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करता हुआ दिख रहा है. वीडियो में वह कीबोर्ड चलाते हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो को एक्स यूजर हैंडल @BiharTeacherCan के द्वारा पोस्ट किया गया है. अभी तक इस वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है, जबकि इसपर 2 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं, वहीं 500 से अधिक लोगों ने उस वीडियो को रिट्वीट भी किया है. उसमें एक व्यक्ति बोलता हुआ सुनाई दे रहा है कि अब काम तेज चलेगा. 

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया. विक्रम नाम के यूजर ने लिखा कि शर्म आनी चाहिए बिहार वाले अपनी खुद इज्जत खराब कर रहे हैं. ये अपने आपको ही नाकारा बता रहे हैं. वो तो बेचारा बंदर हैं. इसका मतलब वहा के कर्मचारी इतने ही निठ्ठले हैं. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि मानव जाति अब संकट में है. डीके नाम के एक यूजर ने तंज कसते हुए इस वीडियो को लोटासरा रिजल्ट में हेराफेरी करते हुए बताया. ऐसे और भी कई मजेदार कमेंट उस वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं. आप भी देख सकते हैं. खबर में हमने एक्स का लिंक दे दिया है. 

ये भी पढ़ें: लंदन मेट्रो में देसी डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘Chaiyya Chaiyya’ गाने पर ठुमका लगाने वाला वीडियो



[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *