Spread the love

[ad_1]

 Adil Durrani-Tanushree On Rakhi Sawant: राखी सावंत और उनके अलग रह रहे पति आदिल खान दुर्रानी का एक दूसरे संग विवाद बढ़ता जा रहा हैं. दोनों ने कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक दूसरे के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं.  वहीं राखी और आदिल के झगड़े में आदिल के सपोर्ट में एक और नाम जुड़ गया है. दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता अब आदिल के समर्थन में आगे आई हैं और उन्होंने बताया कि कैसे राखी सावंत ने मी टू मूवमेंट के दौरान उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की थी. उन्होंने राखी पर साइकोपैथ होने का भी आरोप लगाया जिसने उन पर वर्बली अटैक किया और उनके मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचाया. इस दौरान तनुश्री ने राखी सांवत के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया.  

तनुश्री ने राखी सावंत के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा
 ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक तनुश्री ने पुराने मामले खोज निकाले जो राखी के नाम रहे हैं. तनुश्री ने कहा, “ओल्ड विक्टिम बिल्कुल भी राखी को फेस नहीं करना चाहते थे, वह उनके बारे में बहुत बुरा बोलती है. ऐसे दो मामले हैं जहां दो लड़कों की आत्महत्या से मौत हो गई और राखी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था, उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था.” इस पर आदिल ने कहा, ”यह मामला 4 साल तक चला लेकिन फिर मामला ख़त्म हो गया क्योंकि माता-पिता राखी से लड़ नहीं सके.”

तनुश्री ने राखी के अग्रेसिव बिहेवियर के बारे में बात की
तनुश्री ने आगे राखी के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा, “उसमें जो अग्रेसिवनेस है, वह एक आक्रामक आदमी की तरह लड़ती है. मैंने देखा कि कैसे आदिल और राजश्री के मामले में उसके पास झूठ बोलने के लिए हर दिन एक नया शख्स होता है. मुझे नहीं पता कि कहां से है.” उसे ऐसे लोग मिलते हैं, वह बुरी है. इतने धर्म बदलने के बावजूद वह खुद को नहीं बदल सकी. मैंने कई बार सुना है कि जब उसे पता चलता है कि वह पकड़ी जाएगी तो वह पलट जाती है. अचानक वह बेचारी बन जाएगी और अपनी कठिनाइयों के बारे में बात करेगी.”

आदिल ने अपने माता-पिता के हेल्थ इश्यू के लिए राखी को जिम्मेदार ठहराया
वहीं आदिल ने अपने माता-पिता की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए राखी को जिम्मेदार ठहराया, उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता को बीपी और डायबिटिज की समस्या राखी के कारण हुई. उन्होंने मुझे बिना किसी एक्चुअल वजह के जेल में डाल दिया, आप सभी मेरे माता-पिता की स्थिति की कल्पना कर सकते हैं जब उन्हें पता चला कि मुझे जेल हो गई है. मैं उनका इकलौता बेटा हूं, उसने मेरी मां और पिताजी के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया. जेल से बाहर आने के बाद भी, उसने मेरे खिलाफ जो आरोप लगाए, उससे मेरे माता-पिता परेशान और प्रभावित हुए हैं.”

ये भी पढ़ें- Shilpa Shetty ने धूम-धाम से किया गणपति बप्पा का विसर्जन, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचती दिखीं एक्ट्रेस

 

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *