Spread the love

[ad_1]

Ramesh Bidhuri Remark: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सांसद दानिश अली के खिलाफ लोकसभा में की गई अपमानजनक टिप्पणी पर बवाल जारी है. इसपर बीजेपी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि मैं इस तरह की टिप्पणी का समर्थन नहीं करता हूं.

दरअसल, रमेश बिधूड़ी का एक वीडियो सामने आया है. इसमें बिधूड़ी जब दानिश अली के खिलाफ संसद में विवादित टिप्पणी कर रहे हैं तो उनके पीछे बैठे दिख रहे सांसद रविशंकर प्रसाद और डॉक्टर हर्षवर्धन हंसते हुए दिख रहे हैं. इसको लेकर दोनों नेताओं पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.

रविशंकर प्रसाद ने क्या कहा?
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”संसद के अंदर और संसद के बाहर हमने हमेशा मर्यादित आचरण का समर्थन किया है. मैं स्वयं भी इसका पालन करता हूं. मैं ऐसी किसी भी टिप्पणी का समर्थन नहीं करता हूं जो अमर्यादित है.” 



[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *