Spread the love

[ad_1]

Bhubaneswar Engineering Colleges News: ओडिशा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल के खाने में मरा हुआ मेढक मिला. इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को परोसे गए खाने से जैसे ही मरा हुए मेढक मिला वैसे की हॉस्टल में हड़कंप मच गया.

एक्स पर पोस्ट की तस्वीर

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक छात्र ने एक्स पर खाने में मिले मरे हुए मेढक की फोटो पोस्ट की. उसने पोस्ट में लिखा कि जिस केआईआईटी भुवनेश्वर में यह घटना घटी वह भारत के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 42वें स्थान पर है. यहां मां-बाप अपने बच्चों को डिग्री दिलाने के लिए लगभग 17.5 लाख रुपये तक खर्च करते हैं.

छात्र ने आगे लिखा, “कॉलेज के हॉस्टल में ऐसा खाना परोसा जाता है और फिर आश्चर्य होता है कि भारत से छात्र बेहतर शिक्षा और सुविधाओं के लिए दूसरे देशों में क्यों चले जाते हैं.” छात्र ने जो फोटो पोस्ट की उसमें साफ तौर खाने में एक मेढक पड़ा हुआ नजर आ रहा है.

कॉलेज ने जारी किया सर्कुलर

इस पोस्ट के बाद उस छात्र ने कॉलेज के सर्कुलर पर एक और अपडेट पोस्ट किया. इसमें बताया गया कि मेस ठेकेदार के लिए नोटिस जारी किया गया. उनमें लिखा था कि खाना पूरी तरह से हानिकारक था और छात्र दोपहर के खाने से असंतुष्ट थे. इस वजह से मेस अधिकारियों ने ठेकेदार का एक दिन का वेतन काटने का फैसला किया.

उस सर्कुलर में आगे कहा गया, “यह मामला छात्रों के स्वास्थ्य और साफ-सफाई से जुड़ा हुआ है, इसलिए होस्टल के ठेकेदार को अधिक तैयारी और आगे से सतर्क रहने की चेतावनी दी गई. आप अपनी रसोई, स्टोर और भोजन की गुणवत्ता को साफ-सुथरा रखें.” सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर वायरल हुई वैसे ही यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट करने लगे. 

ये भी पढ़ें:  Ramesh Bidhuri Remark: ‘राहुल गांधी की हमदर्दी के लिए शुक्रिया, लेकिन…’, BSP सांसद मलूक नागर ने कांग्रेस नेता की मंशा पर उठाए सवाल



[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *