Spread the love

[ad_1]

12:35 PM, 25-Sep-2023

हमने गरीब का जीवन बेहतर किया: PM

भाजपा ने गरीबों, महिलाओं, एससी-एसटी ओबीसी को विकास का सबसे बड़ा लाभार्थी बनाया है। वंचितों को वरीयता की गारंटी मोदी ने दी है, उसे हमने एक के बाद एक कदम उठाकर पूरा किया है। हमने गरीब का जीवन बेहतर करने के प्रमाणित प्रयास किए। समाज में जो अभाव था उसे दूर किया। कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाओं का नारा दिया था। क्या कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया। पीएम ने कहा कि एक और आंकड़ा बताता हूं। साढ़े 13 करोड़  

12:30 PM, 25-Sep-2023

भोपाल दौरे पर पीएम
– फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है: PM

कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है, जो बारिश में रखा-रखा खत्म हो जाता है। भाजपा आज वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेने ला रही है। स्टेशनों का कायाकल्प कर रही है। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की प्रशंसा हर कोई कर रहा है। ये भी कांग्रेस को नहीं पच रहा है। भाजपा सरकार ने नया संसद बनाया, आने वाली सदियों तक देश की सेवा करे। भारत का अपना संसद भवन बना, पूरा देश इसकी प्रशंसा कर रहा है। लेकिन कांग्रेस ने पहले दिन से विरोध करना शुरू कर दिया। भारत कोई भी उपलब्धि हासिल करे कांग्रेस को पसंद नहीं आता। कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है, न देश को बदलने देना चाहती है। कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है। हमारे फर्स्ट टाइम वोटर को एक बात बताना चाहता हूं। आपके माता पिता को आभाव में रखने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। आज दुनिया भारत को लेकर जो कुछ कह रही है, ये सारे गौरवपूर्ण काम पहले भी हो सकते थे। कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवार तंत्र बना दिया। ये सिर्फ एक परिवार का गौरव बढ़ाने में लगी रही। इन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाई कि गरीब को हमेशा हाथ फैलाना पड़े, हर चीज के लिए निर्भर रहना पड़े। गरीब को तरसाकर कांग्रेस को ये कहने का मौका मिलता था कि हमने गरीब को कुछ दिया है। कांग्रेस ने देश को रोटी, कपड़ा, मकान में ही उलझाए रखा। आपने कांग्रेस के शासन में जो झेला वो न झेलना पड़े इसके लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार काम कर रही है।

12:20 PM, 25-Sep-2023


भोपाल दौरे पर पीएम
– फोटो : अमर उजाला

एमपी में भाजपा सरकार के 30 साल पूरे: PM

एमपी में भाजपा सरकार को 30 साल पूरे हो गए हैं। जो युवा पहली बार वोट डालेंगे उन्होंने सिर्फ भाजपा सरकार को ही देखा है वे युवा सौभाग्य शाली है कि उन्होंने कांग्रेस का बुरा शासन नहीं देखा। कांग्रेस के शासन की पहचान थी। कुनीति, कुशासन और करोड़ों का करप्शन। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के युवाओं ने अंधेरे में जीने को मजबूर गांव और शहर नहीं देखे। अपने हर कार्यकाल में भाजपा ने एमपी को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है। .यहां के युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है। गेंहू उत्पादक राज्यों में एमपी को अग्रणी राज्य के रूप में देखा है।

जब इन्हें राजस्थान में मौका मिला तो कांग्रेस सिर्फ बर्बादी लाई। महाराष्ट्र में गठबंधन में शामिल होकर लूट का अपना काम बना लिया। एमपी के लिए आने वाले कुछ साल बहुत अहम हैं। ये समय भारत और एमपी को विकसित मध्यप्रदेश बनाने का है। इतने महत्वपूर्ण समय में अगर कांग्रेस जैसी परिवारवाद वाली पार्टी, हजारों-करोड़ों के भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो एमपी को नुकसान होगा। जहां-जहां कांग्रेस गई है उस राज्य को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस एमपी को एक बार फिर बीमारू बना देगी।

12:19 PM, 25-Sep-2023

देश के दिल का भाजपा से खास नाता है: PM

एमपी को देश का दिल कहते हैं। भाजपा के साथ देश के इस दिल का जुड़ाव विशेष रहा है। मध्यप्रदेश से निकले अनेक महान व्यक्तित्व ने हमें आज यहां तक पहुंचाया है। ऐसे अनेकों लोगों का तप और त्याग आज भी भाजपा के हर कार्यकर्ता को प्रेरित करता है। इसलिए एमपी सिर्फ भाजपा के विचार का नहीं बल्कि विकास के विजन का महत्वपूर्ण केंद्र है। 

12:10 PM, 25-Sep-2023

कमलनाथ ने पाप किया था: शिवराज

कमलनाथ ने जल जीवन मिशन शुरू नहीं किया और बहनों को एक-एक बूंद पानी के लिए तरसा दिया। किसान सम्मान निधि की सूचि नहीं भेजी। प्रदेश को तबाह और बर्बाद करने का प्रयास किया। लेकिन अब मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। तीन करोड़ 61 लाख आयुष्मान कार्ड हमने बनाएं हैं। कमलनाथ ने आदिवासी बहनों के एक हजार रुपये बंद कर दिए थे। हमने लाडली बहना योजना से बहनों की जिंदगी बदलने का काम किया है। आने वाले 5 साल में एमपी भारत का नंबर एक राज्य पीएम मोदी के आशीर्वाद से भाजपा बनाएंगी। हम संकल्प लें कि फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे। भाजपा फिर दो तिहाई बहुमत से एमपी में सरकार बनाएगी।

12:04 PM, 25-Sep-2023


कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते शिवराज
– फोटो : सोशल मीडिया

सीएम ने महिला आरक्षण के लिए जताया आभार

सीएम शिवराज ने नारी शक्ति वंदन बिल के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि 33 फीसदी बहनों को पीएम मोदी ने आरक्षण दिया। मोदी भारत को भगवान का वरदान हैं। हमें गर्व हैं हम ऐसे नेता के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। आज एमपी में 47 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की व्यवस्था है। हमारी अनेकों उपलब्धियां हैं। डबल इंजन की सरकार ने एमपी को तेजी से आगे बढ़ाया है।

12:01 PM, 25-Sep-2023

वीडी शर्मा बोले..

हम 2023, 2024 में विजय का इतिहास बनाने के लिए तैयार हैं। एमपी के मन में मोदी है और मोदी के मन में एमपी है।

11:55 AM, 25-Sep-2023


प्रशस्ति पत्र प्रदान करती महिलाएं
– फोटो : सोशल मीडिया

महिलाओं ने जताया आभार

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करने के लिए महिलाओं ने पीएम मोदी को माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर उनका आभार व्यक्त किया।

11:37 AM, 25-Sep-2023


जंबूरी मैदान में रोड शो करते हैं पीएम मोदी
– फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी का रोड शो

खुली जीप में सवार होकर पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच रोड शो कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाकार उनका भव्य स्वागत किया।

 

11:31 AM, 25-Sep-2023


नारी शक्ति वंदन बिल के लिए महिला कार्यकर्ता पीएम का आभार व्यक्त करेंगी।
– फोटो : अमर उजाला

जंबूरी मैदान में पीएम का रोड शो शुरू

पीएम मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने पहुंच गए हैं। वे खुली जीप में सवार होकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच रोड शो कर रहे हैं। करीब 10 मिनट के रोड शो के बाद पीएम मोदी मंच पर पहुंचेंगे और लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

11:21 AM, 25-Sep-2023


महाकुंभ में शामिल होने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
– फोटो : अमर उजाला

जंबूरी मैदान पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंबूरी मैदान में पहुंच गए है। वे खुली जीप में कार्यकर्ताओं के बीच से मंच तक पहुंचेंगे।

11:19 AM, 25-Sep-2023


जगह-जगह बनाए गए मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार
– फोटो : अमर उजाला

जंबूरी मैदान के लिए पीएम मोदी रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल विमानतल से जंबूरी मैदान के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भोपाल पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मौके पर कहा कि एमपी के मन में मोदी है और मोदी के मन में एमपी। एमपी की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी। 

11:12 AM, 25-Sep-2023


जंबूरी मैदान में सजा भाजपा का मंच
– फोटो : अमर उजाला

मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी

जंबूरी मैदान में केंद्रीय मंत्रियों के साथ भाजपा के अध्यक्ष और नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। नेता मंच पर पहुंचे हैं। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महिला कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंची हैं। महिलाओं ने भगवा रंग की कमल के फूल की साड़ी और माथे पर श्री राम लिखा हुआ टीका लगाया है। भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं।

11:08 AM, 25-Sep-2023


पीएम मोदी से स्वागत में खड़े भाजपा कार्यकर्ता
– फोटो : अमर उजाला

भोपाल पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच गए है। वहीं सीएम शिवराज जंबूरी मैदान में कार्यक्रम स्थल पहुंचे हैं।

10:46 AM, 25-Sep-2023

भाजपा कार्यकर्ताओं की बस खड़े ट्रक से टकराई

खरगोन जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रही एक बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें 39 यात्री घायल हो गए। बस में सवार लोग भोपाल में ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ के लिए जा रहे थे, हादसा देर रात कसरावद के पास हुआ। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *