[ad_1]
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हांगझोऊ एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी में आज भारत का सामना पाकिस्तान से जारी है। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में टीम इंडिया आज का मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने उतरी है। हाफटाइम तक भारत ने पाकिस्तान पर 4-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया के लिए अब तक कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे हैं, जबकि मनदीप और सुमित ने एक-एक गोल किया है।
पहले क्वार्टर में भारत ने आठवें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया था। मनदीप सिंह ने फील्ड गोल किया और टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिला दगी। इसके बाद 11वें मिनट में पाकिस्तानी गोलकीपर के फाउल पर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दाग भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बना रखी थी।
दूसरे क्वार्टर में 17वें मिनट में भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से शानदार गोल किया और टीम इंडिया की बढ़त 3-0 की कर दी। इसके बाद 30वें मिनट यानी दूसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में सुमित, ललित और गुरजंत की जुगलबंदी से भारत ने चौथा गोल स्कोर किया।
[ad_2]
Source link