Spread the love

[ad_1]

08:19 AM, 03-Oct-2023

IND vs NEP Live: नेपाल की बल्लेबाजी शुरू

203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कुशल भुर्तेल और आशिफ शेख क्रीज पर हैं। पहले ओवर के बाद नेपाल का स्कोर बिना किसी नुकसान के आठ रन है।

08:08 AM, 03-Oct-2023

IND vs NEP Live: भारत ने 202 रन बनाए

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 202 रन बनाए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा 100 रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए हैं। वहीं, रिंकू सिंह ने 37 रन का योगदान दिया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने 25-25 रन बनाए। नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने दो विकेट लिए। सोमपाल कामी और संदीप लामिछाने को एक-एक विकेट मिला।

पहली पारी में क्या हुआ?

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की। यशस्वी और ऋतुराज की जोड़ी ने पावरप्ले में 63 रन जोड़ लिए। यशस्वी तेजी से रन बना रहे थे और 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, ऋतुराज अच्छी लय में नहीं थे। वह 23 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। दीपेंद्र सिहं ऐरी ने उन्हें रोहित के हाथों कैच कराया। तीसरे नंबर पर आए तिलक वर्मा 10 गेंद में दो रन बनाकर आउट हो गए। जितेश शर्मा भी पांच रन बनाकर चलते बने। शिवम दुबे ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर भारत का स्कोर 150 रन तक पहुंचाया। 

यशस्वी ने 48 गेंद में आठ चौके और सात छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। हालांकि, इसके बाद ही वह आउट हो गए। अंत में रिंकू सिंह और शिवम दुबे ने 22 गेंद में 52 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम का स्कोर चार विकेट पर 202 रन तक पहुंचाया। रिंकू सिंह 15 गेंद में चार छक्के और दो चौकों की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शिवम दुबे ने 19 गेंद में नाबाद 25 रन बनाए। नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ने दो और सोमपाल, संदीप ने एक-एक विकेट लिया।

07:52 AM, 03-Oct-2023

IND vs NEP Live: यशस्वी शतक लगाकर आउट

यशस्वी जायसवाल शतक लगाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने 49 गेंद में 100 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने आठ छक्के और सात चौके लगाए। दीपेंद्र सिंह की गेंद पर अबिनाश बोहरा ने उनका कैच पकड़ा। अब रिंकू सिंह और शिवम दुबे क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 157/4 है।

07:46 AM, 03-Oct-2023

IND vs NEP Live: यशस्वी जायसवाल ने 48 गेंद में शतक लगाया

यशस्वी जायसवाल ने 48 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार पारी के चलते टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट पर 150 रन के करीब जा चुका है। जायसवाल के साथ शिवम दुबे क्रीज पर हैं। भारत की कोशिश अब 200 रन से ज्यादा का स्कोर बनाने की होगी।

07:33 AM, 03-Oct-2023

IND vs NEP Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा

119 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। जितेश शर्मा चार गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। संदीप लामिछाने ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। अब यशस्वी के साथ शिवम दुबे क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 119/3 है।

07:31 AM, 03-Oct-2023

IND vs NEP Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा

111 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। तिलक वर्मा 10 गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सोमपाल कामी ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब यशस्वी के साथ जितेश शर्मा क्रीज पर हैं।

07:19 AM, 03-Oct-2023

IND vs NEP Live: भारत का पहला विकेट गिरा

103 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 23 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने उन्हें रोहित पोडैल के हाथों कैच कराया। अब यशस्वी के साथ तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 111/1 है।

07:18 AM, 03-Oct-2023

IND vs NEP Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार

भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 100 रन के पार जा चुका है। यशस्वी ज्यासवाल तेजी से रन बना रहे हैं, जबकि ऋतुराज संभलकर खेल रहे हैं। दोनों शतकीय साझेदारी कर चुके हैं और अब भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे।

07:17 AM, 03-Oct-2023

IND vs NEP Live: यशस्वी का अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार पारी के चलते भारतीय टीम विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर 76/0 है।

07:16 AM, 03-Oct-2023

IND vs NEP Live: भारत की शानदार शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। चार ओवर के अंदर ही भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 54 रन है।

07:12 AM, 03-Oct-2023

IND vs NEP Live: भारत ने नेपाल के सामने 203 रन का लक्ष्य रखा, यशस्वी-रिंकू की तूफानी बल्लेबाजी

IND vs NEP Live: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेल 2023 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का पहला मैच नेपाल के साथ है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *