Spread the love

[ad_1]

India vs Australia Live Score, World Cup 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का पांचवां मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया का इस बार विश्व कप में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से ही है. इन दोनों टीमों के बीच हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. इसमें भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी. अब एक बार फिर से दोनों ही टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर होंगी. भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें काफी मजबूत हैं. मैदान पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. भारतीय ओपनर शुभमन गिल डेंगू की वजह से पीड़ित थे. लेकिन उम्मीद है कि वे मैदान पर उतरेंगे.

भारत की प्लेइंग इलेवन में ओपनिंग को लेकर दिक्कत हो सकती है. शुभमन बीमार थे. लेकिन उनकी फिलहाल की स्थिति को लेकर अपडेट नहीं मिला है. अगर शुभमन ठीक रहे तो मैदान पर जरूर उतरेंगे. अगर वे नहीं खेले तो केएल राहुल या ईशान किशन को ओपनिंग का मौका मिल सकता है. भारत तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकता है. रविचंद्रन अश्विन को भी मौका मिल सकता है. अश्विन कई मौकों पर शानदार परफॉर्म कर चुके हैं. वे इस मैच में एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया की टीम स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की वजह से काफी मजबूत है. टीम जोश हेजलवुड, एडम जाम्पा और मिचेल स्टार्क को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती है. कैमरून ग्रीन या मार्कस स्टोइनिस को भी मौका मिल सकता है. ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव दिक्कत खड़ी कर सकते हैं. कुलदीप ने वनडे में 2022 से अभी तक 11 से 40 ओवरों के बीच 39 विकेट झटके हैं. वे भारत के लिए कमाल दिखा सकते हैं.

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए संभावित खिलाड़ी :

भारत – रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया – डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन/मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेज़लवुड

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *