Spread the love

[ad_1]

सुनील शेट्टी हाल ही में फिल्म स्टार्स के बीच आपसी मेलजोल पर बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब चीजें पहले जैसी नहीं रहीं। अब बॉलीवुड में एकता की कमी हो गई है। अभिनेता ने कहा कि अब बॉलीवुड अपनी आवाज खो चुका है। पहले लोग सेट पर जिस तरह की बॉन्डिंग शेयर करते थे, अब वह सेट पर दिखाई नहीं देती है। 



सुनील शेट्टी इस वक्त ‘स्टार वर्सेस फूड सर्वाइवल’ शो को लेकर चर्चा में हैं। आज से शुरू हुए इसके पहले एपिसोड में वह और संजय दत्त जंगल में चुनौतियों के बीच खाना पकाते नजर आएंगे। इस दौरान सुनील शेट्टी ने शो में संजय के साथ अपनी दोस्ती और फिटनेस समेत कई मुद्दों पर बात की। संजय दत्त के साथ अपने अनुभव को सुनील शेट्टी ने शानदार बताया और कहा कि संजय दत्त की मौजूदगी हमेशा आनंद बढ़ा देती है।


सुनील शेट्टी ने संजय दत्त के साथ अपनी दोस्ती पर बात करते हुए कहा, ‘बहुत कम लोग यह जानते हैं कि मुझे अन्ना टाइटल संजय दत्त ने दिया था। हम कांटे की शूटिंग कर रहे थे मेरा स्टाफ मुझे बड़े भाई के रूप में अन्ना कहकर बुलाया करता था। इसके बाद संजय दत्त ने भी यही कहना शुरू कर दिया। मुझे याद है कि जब 9/11 हुआ था, तब हम लॉस एंजिल्स में उतरे ही थे। हमें यूनिट के पास ही रहना था। बाहर नहीं निकलना था। वह बहुत मुश्किल वक्त था। हमें अलग तरह से देखा जाता था और यह बहुत अजीब था। लेकिन हम साथ रहे और एक-दूसरे की ताकत बने।’

Kangana Ranaut: ‘तेजस’ में अपने डायलॉग का क्रेडिट पीएम मोदी को देंगी कंगना? यह है वजह


सुनील शेट्टी ने आगे कहा, ‘मुझे याद है कि किस तरह हमने साथ में खाना शेयर किया और तमाम यादें बनाईं। इस तरह का बॉन्ड काफी खास होता है। हम एक-दूसरे की जिंदगी का हिस्सा बन गए और वह दोस्ती अभी तक जारी है।’ एक्टर ने आगे कहा, ‘पहले स्टार्स शूटिंग के वक्त ब्रेक के दौरान एक-दूसरे के साथ वक्त बिताया करते थे। बातें करते थे। लेकिन, आज के वक्त में लोग शूटिंग के बाद तुरंत अपनी वैनिटी वैन में चले जाते हैं। यही वजह है कि अब डिसकनेक्शन का भाव आ गया है’। 

Monday Flashback: जब शराब के नशे में आपा खो बैठे थे संजय दत्त, चाकू लेकर किया था पद्मिनी कोल्हापुरे का पीछा


सुनील शेट्टी ने आगे कहा, ‘आज इंडस्ट्री की आवाज गुम हो गई है। अब पहले जैसी एकता भी नहीं रही। सबकुछ कमजोर पड़ गया है। अब कोई किसी को डिफेंड नहीं करता। लेकिन, अब लग रहा है कि पहले जैसे दिन वापस आ रहे हैं। तमाम हैशटैग और बायकॉट ट्रेंड के दौरान हम जिस दौर से गुजरे अब उसके बाद मुझे लगता है कि वक्त आ गया है कि हर किसी को दूसरों के साथ खड़े होना चाहिए।’

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने साझा किया मजेदार पोस्ट, युवा पीढ़ी के फैशन सेंस पर कही यह बात


[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *