[ad_1]
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच कांग्रेस फलस्तीन के पक्ष में उतर आई है। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने सोमवार को प्रस्ताव पारित कर तत्काल युद्धविराम समेत सभी मुद्दों पर बातचीत का आह्वान किया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि सीडब्ल्यूसी हमेशा की तरह भूमि, स्वशासन और गरिमा के साथ जीने के फलस्तीनियों के अधिकारों को अपना समर्थन दोहराती है।
एक दिन पहले ही कांग्रेस की तरफ से इस्राइल पर फलस्तीन समर्थक विद्रोही गुट हमास के हमले की आलोचना की गई थी। चार घंटे चली कार्यसमिति की बैठक के बाद पारित प्रस्ताव में कहा गया, समिति पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध पर अपनी निराशा और पीड़ा जाहिर करती है, जहां पिछले दो दिन में एक हजार से अधिक लोग मारे गए हैं। समिति ने कहा कि मौजूदा संघर्ष की वजह बने मुद्दों पर तत्काल वार्ता शुरू होनी चाहिए।
भाजपा ने बोला हमला
फलस्तीनियों का समर्थन करने और युद्धविराम के आह्वान करने को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है और पार्टी पर आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने एक्स पर पोस्ट में पूछा कि कांग्रेस देश के नागरिकों की रक्षा कैसे करेगी, जब वह खुले तौर पर हिंसा के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फिर से आतंकी संगठनों और आतंकवाद का समर्थन कर रही है, जबकि इस्राइल में निर्दोष नागरिक गोलियों से अपनी जान गंवा रहे हैं।
<!–
–>
<!–
–>
[ad_2]
Source link
