Spread the love

[ad_1]

Petrol Diesel Rate on 13 October 2023: देश की सरकारी तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) को अपडेट करती हैं. शुक्रवार की बात करें तो आज भी फ्यूल के दाम में बदलाव हुआ है. कई शहरों में फ्यूल के रेट्स बढ़ गए हैं, तो कई जगह पर कीमत घट गई है. सबसे पहले चार महानगरों की बात करें तो नई दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. वहीं चेन्नई में कीमत में बदलाव हुआ है. चेन्नई में पेट्रोल 2 पैसे सस्ता होकर 102.75 रुपये और डीजल 3 पैसे सस्ता होकर 94.34 रुपये लीटर मिल रहा है. वहीं नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपये लीटर मिल रहा है.

महंगा हुआ क्रूड ऑयल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत की बात करें तो शुक्रवार को इसमें बढ़त दर्ज की जा रही है. ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) और डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में आज 0.42 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और यह 86.36 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बना हुआ है. वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल के दाम में 0.63 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है और यह 83.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

इन शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम-

  • आगरा- पेट्रोल 12 पैसे सस्ता होकर 96.36 रुपये, डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 89.53 रुपये लीटर मिल रहा है.
  • गोरखपुर- पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 96.91 रुपये, डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 90.09 रुपये लीटर मिल रहा है.
  • लखनऊ- पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 96.47 रुपये, डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 89.66 रुपये लीटर मिल रहा है.
  • नोएडा- पेट्रोल 41 पैसे महंगा होकर 97 रुपये, डीजल 38 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपये लीटर मिल रहा है.
  • गुरुग्राम- पेट्रोल 29 पैसे सस्ता होकर 96.89 रुपये, डीजल 29 पैसे सस्ता होकर 89.76 रुपये लीटर मिल रहा है.
  • अजमेर- पेट्रोल 33 पैसे सस्ता होकर 108.07 रुपये, डीजल 30 पैसे सस्ता होकर 93.35 रुपये लीटर मिल रहा है.

कैसे चेक करें अपने शहर के नए रेट्स-

तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम को सुबह 6 बजे अपडेट कर देती है. आप जब चाहें तो केवल एक मैसेज के जरिए इसे चेक कर सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक शहरों के हिसाब से कीमत जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें. बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेज दें. वहीं  HPCL के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर एसएमएस भेजें. कुछ ही मिनट में आपको अपने शहर के फ्यूल रेट्स की ताजा जानकारी मिल जाएगी. 

ये भी पढ़ें-

Global Hunger Index 2023: ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 111वें स्थान पर फिसला; पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल से भी है पीछे

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *