Spread the love

[ad_1]

Miss Universe Pageant: पाकिस्तान की कराची में रहने वाली एरिका रॉबिन (Erica Robin) ने पिछले सप्ताह ‘मिस यूनिवर्स पाकिस्तान’ का खिताब जीत लिया. इसके बाद अब वह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए तैयार हो रही हैं जो अगले महीने अल सल्वाडोर में आयोजित होने जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एरिका पहली पाकिस्तानी मॉडल हैं जिन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता (Miss Universe Competition) को क्वालीफाई किया है. कई लोग इरिका की इस उपलब्धि का जश्न मना रहे थे, जबकि पाकिस्तान में कई राजनेताओं और धार्मिक नेता एरिका से नाराज हैं.

खुफिया एजेंसी करेगी जांच

एक धार्मिक स्कॉलर तकी उस्मानी ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता आयोजित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. जमात-ए-इस्लामी पार्टी के पाकिस्तानी सीनेटर मुश्ताक अहमद खान ने ट्वीट किया, ‘पाकिस्तान में इस प्रतियोगिता के आयोजक कौन हैं? ऐसी शर्मनाक काम कौन कर रहा है?’ मुश्ताक अहमद की आपत्तियों के बाद पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकड़ ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से मिस यूनिवर्स के आयोजन करने वालों के खिलाफ जांच करने के आदेश दिए हैं. 

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भी प्रतियोगिता को शर्मनाक बताया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि ये प्रतियोगिता पाकिस्तानी महिलाओं का अपमान और शोषण करती है. वियन न्यूज़ ने एरिका रॉबिन का बयान छापा है. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है लेकिन मुझे नहीं पता कि लोग क्यों विरोध कर रहे हैं. शायद हो सकता है मैं मर्दों से भरे कमरे में स्विम शूट पहन कर रैंप वॉक कर रही थी इसलिए ऐसा हो रहा है.” 

कौन हैं इरिका?

एरिका रॉबिन 24 साल की पाकिस्तानी मॉडल हैं, जिनके पास बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री है. उन्होंने जनवरी 2022 में अपने पेशेवर मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी.

ये भी पढ़ें:

बच्चों के साथ हमास की हैवानियत, मासूम को गोलियां मारीं और जलाया, इजरायली पीएम ने शेयर कीं तस्वीरें

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *