Spread the love

[ad_1]

Bigg Boss 17 Episode Day 2: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. हर कोई इस सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड था, खासकर इस बार के सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट को देखने के लिए हर कोई बेताब था. अब इस शो के पहले दिन में ही काफी लड़ाई देखने को मिली थी.

 

बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड यानी दूसरे दिन की बात करें तो मन्नारा चोपड़ा और ईशा मालवीय के बीच काफी तू-तू मैं-मैं हुई. इसी बीच शो के दूसरे दिन में कुछ इमोशनल स्टोरी भी देखी गई वहीं अंकिता लोखंडे दूसरे ही दिन अपने पति विक्की जैन से थोड़ा खफा भी नज़र आईं. बिग बॉस में जिग्ना वोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस दिखाई गई, जिसे देखकर हर कोई इमोशनल हो गया. चलिए अब आपको डिटेल में बताते हैं बिग बॉस के घर में आज क्या-क्या तमाशे हुए.

दूसरे दिन की शुरुआत बिग बॉस के घर में किचन एरिया से हुई, जहां मुनव्वर खाना बनाते हुए दिखाई दिए. इसके बाद बाहर अंकिता उनके पति विक्की वॉक करते हुए बातें कर रहे थे, जहां अंकिता कहती है कि सारा दिन ऐसे ही निकल जाता है. वहीं ईशा और अभिषेक साथ खाना खाते हुए दिखाई दिए. 

 

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *