Spread the love

[ad_1]

पटना: बिहार में एक बार फिर नियुक्त पत्र बांटने की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) दो नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. मंगलवार (17 अक्टूबर) से बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करना शुरू कर दिया है.

शिक्षा विभाग ने नियुक्ति पत्र बांटे जाने की तैयारी को लेकर पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है. दो नवंबर को गांधी मैदान में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी नवनियुक्त शिक्षकों का जुटान होगा. माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव की ओर से लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि नियुक्ति पत्र दो नवंबर को बांटे जाएंगे. कार्यक्रम के आयोजन के लिए पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्राधिकृत किया गया है.

सबसे पहले उच्च माध्यमिक का जारी हुआ रिजल्ट

मंगलवार को उच्च माध्यमिक का रिजल्ट जारी हुआ है. पहले हिंदी विषय का रिजल्ट जारी किया गया. इसके बाद अंग्रेजी, मैथिली, बंगाली, संस्कृत और उर्दू विषय के शिक्षकों का रिजल्ट प्रकाशित किया गया. हिंदी विषय में कुल 525 अभ्यर्थियों को सफलता मिली. वहीं उर्दू की बात करें तो 145 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. उर्दू विषय के लिए कुल 165 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. अंग्रेजी में 2323 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. इंग्लिश के लिए साढ़े 6 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.

माध्यमिक स्कूल के लिए सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट बुधवार को जारी किया जा सकता है. एक-एक कर सभी सब्जेक्ट का रिजल्ट जारी होने लगा है. बुधवार से सभी जिलों में नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. सफल अभ्यर्थियों को जिलों का भी आवंटन किया जा रहा है. 18 से 24 अक्टूबर तक सफलता हासिल करने वाले शिक्षकों का काउंसलिंग सह उन्मुखीकरण का कार्य किया जाएगा. इसके बाद दो नवंबर को गांधी मैदान में शिक्षकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे.

यह भी पढ़ें- BPSC Teacher Result: शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, लिस्ट में यहां चेक करें अपना नाम, हिंदी में 525 अभ्यर्थी सफल

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *