[ad_1]
Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) की लड़ाई को लेकर अब कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खुलकर नाराजगी जताई जाने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को उम्मीद जताई कि उसके वरिष्ठ नेता इस मसले का समाधान निकाल लेंगे. कांग्रेस ने यह भी कहा कि कुछ जमीनी हकीकतों से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता.
‘निकाल लेंगे समाधान’
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि सपा प्रमुख यादव विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के वृहद परिवार के सदस्य हैं. उन्होंने कहा, “परिवार के सदस्यों में थोड़ी-बहुत नाराजगी और खींचतान चलती रहती है, पर मुझे लगता है कि हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता इस मामले का समाधान निकाल लेंगे. उनके (अखिलेश यादव के) नाराज होने का हम सम्मान करते हैं, पर कुछ जमीनी हकीकतें भी हैं जिनसे हम मुंह नहीं मोड़ सकते.”
अखिलेश यादव ने दिए थे ये संकेत
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को होने वाले चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस द्वारा सपा के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ने से नाराज अखिलेश यादव ने हाल ही में संकेत दिया था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ ऐसा ही व्यवहार कर सकती है.
‘सत्ता में लौटेगी कांग्रेस’
इसके अलावा सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया कि पिछले 18 साल की ‘विफलताओं’ के कारण जनता मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार को बदलने का मन बना चुकी है और मौजूदा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सूबे की सत्ता में लौटेगी.
ये भी पढ़ें
[ad_2]
Source link
