Spread the love

[ad_1]

अमर उजाला फाउंडेशन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण की परीक्षा 29 अक्तूबर को और दूसरे चरण की पांच नवंबर को होगी। पात्र पाए गए सभी विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है। प्रवेश पत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।

सहायक लेकर आएं दृष्टिहीन

दृष्टिहीन विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति है। इसमें ध्यान रखना होगा कि सहायक आपसे एक कक्षा नीचे का छात्र हो। सहायक को स्कूल का परिचय पत्र साथ लाना होगा।

ऐसे निकालें प्रवेश पत्र

जिन अभ्यर्थियों को मोबाइल पर एसएमएस से भेजा गया लिंक प्राप्त नहीं हुआ है या प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में असुविधा हो रही है, तो घबराएं नहीं। इस दिए गए लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2023 पर जाकर आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके लिए आपको दिए गए लिंक पर जाना होगा और निर्देशों का पालन करना होगा। पहले खाने में वह मोबाइल नंबर डालें जो आपने फॉर्म में भरा था। फिर अपने नाम का चयन कर प्रवेश पत्र प्राप्त करें।

 

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *