[ad_1]
Nishikant Dubey, Mahua Moitra
– फोटो : Social Media
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य निशिकांत दुबे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा के बीच तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। मोइत्रा ने एथिक्स कमेटी के चेयरमैन विनोद सोनकर को लिखे पत्र में दुबे की जगह ‘दुबई’ लिखा तो दुबे ने ‘दुबई दीदी’ कहकर उन पर तंज कसा।
मोइत्रा ने शुक्रवार को एथिक्स कमेटी के चेयरमैन को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने पांच नवंबर के पाद जांच पैनल के समक्ष अपनी उपस्थिति को स्थगित करने की मांग की। मोइत्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा समारोह जारी रहने के कारण उनके निर्वाचन क्षेत्र में उनकी पहले की कुछ प्रतिबद्धताएं हैं। टीएमसी सांसद ने यह भी मांग की कि दर्शन हीरानंदी से भी आमना-सामना कराया जाए, जो ‘सवाल के बदले पैसा’ मामले में सरकारी गवाह बन गए हैं। मोइत्रा के सोनकर को लिखे पत्र के एक पैराग्राफ में दुबे का नाम गलती से दुबई लिखा गया था।
वहीं, दुबे ने गलत तरीके से नाम को टाइप किए जाने पर तंज कसा और कहा, आरोपी सांसद को दुबई का इतना नशा है कि एथिक्स कमेटी के चेयरमैन को लिख पत्र में भी मेरा नाम बदलकर ‘दुबई’ कर दिया गया है। मेरा नाम बदलकर ‘मोहतरमा’ ने अपनी मानसिक स्थित का वर्णन कर दिया है। एक अन्य एक्स पोस्ट में दुबे ने कहा, दुबई दीदी ने कुछ लोगों का आमना-सामना कराने की बात कही। लोकसभा के नियमों के तहत, खासतौर पर कौल-शकधर किताब के पृष्ट 246 के तहत, गवाह को अदालत से सुरक्षा प्राप्त है..राष्ट्रीय सुरक्षा, भ्रष्टाचार के सवाल पर जवाब चाहिए।
<!–
–>
<!–
–>
[ad_2]
Source link
