Spread the love

[ad_1]

ICC World Cup 2023: क्रिकेट विश्वकप में टीम इंडिया ने रविवार (5 नवंबर) को दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया है. इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य राजनीतिक हस्तियों ने टीम इंडिया को बधाई दी है.

पीएम मोदी ने अपने X हैंडल से पोस्ट किया, ”हमारी क्रिकेट टीम एक बार फिर विजयी हुई है! दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए टीम को बधाई. बढ़िया टीम वर्क. उन्होंने आज शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली को जन्मदिन का शानदार तोहफा भी दिया है.”

विजयी भावना को संपूर्ण प्रतिभा के साथ प्रदर्शित किया- गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, ”विश्व कप 2023 में एक और उपलब्धि. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतने के लिए हमारी क्रिकेट टीम को बधाई. आपने अपनी विजयी भावना को संपूर्ण प्रतिभा के साथ प्रदर्शित किया. आपके शानदार प्रदर्शन से देश गौरवान्वित है. जीत जारी रहे.”

…एक और ‘विराट’ विजय!- सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है. उन्होंने X पर लिखा, ”…एक और ‘विराट’ विजय! दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध भारत की अविस्मरणीय जीत आज बेहद खास है. पूरी भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन! देश वासियों को हार्दिक बधाई! जय हिंद.”

क्रिकेट टीम का विजयरथ दौड़ रहा है- CM शिवराज

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, ”भारत माता की जय, भारतीय क्रिकेट टीम का विजयरथ दौड़ रहा है, हम सब हर्षित हैं, गौरवान्वित हैं. विश्व कप में भारत की लगातार 8वीं जीत पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई.”

टीम इंडिया एक सच्चे चैंपियन की तरह खेल रही- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, ”दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज के मैच में भारत पूरी तरह से हावी रहा. टीम इंडिया एक सच्चे चैंपियन की तरह खेल रही है और इस वर्ल्ड कप में अजेय बनी हुई है. एक और उल्लेखनीय जीत दर्ज करने और अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए टीम इंडिया को बधाई.”

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी टीम इंडिया को बधाई

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा, ”वनडे विश्व कप में आज टीम इंडिया का एक और शानदार प्रदर्शन! दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतने के लिए अपनी शानदार प्रतिभा और एथलेटिक कौशल का प्रदर्शन करने के लिए हमारे खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई. हम सभी 1.4 अरब भारतीयों को आपके उल्लेखनीय उत्साह और प्रतिबद्धता पर गर्व है. आगे के मैचों के लिए आप सभी को शुभकामनाएं.”

एक और जोरदार जीत के लिए मेन इन ब्लू को बधाई- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, ”टीम इंडिया मजबूत स्थिति में, एक और जोरदार जीत के लिए मेन इन ब्लू को बधाई. विराट के लिए यह वास्तव में विशेष दिन है, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की.”

अजेय रथ को गतिमान रखने वाली टीम इंडिया को सलाम- सीएम अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा, ”अपने जन्मदिन के दिन 49वें रिकॉर्ड शतक से पूरे भारत को जीत का तोहफा देने वाले विराट कोहली को हार्दिक शुभकामनाएं. अनुशासित गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी से विश्वकप में देश के अजेय रथ को गतिमान रखने वाली टीम इंडिया को सलाम और बधाई.”

टीम इंडिया ने 243 रनों से दक्षिण अफ्रीका को हराया

बता दें कि रविवार (5 नवंबर) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 326 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. 327 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 27.1 ओवर में मात्र 83 रन के स्कोर पर आउट हो गई. इस प्रकार टीम इंडिया ने 243 रनों से यह मैच जीत लिया है.

मैच में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा और नाबाद 101 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया है, वहीं, टीम इंडिया की तरफ से रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें- ICC World Cup 2023: टीम इंडिया के आगे दक्षिण अफ्रीका ने भी टेके घुटने, सीएम योगी बोले- ये ‘विराट’ जीत है बेहद खास



[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *