Spread the love

[ad_1]

भाजपा सांसद मनोज तिवारी से खास बातचीत।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक और दिल्ली सांसद मनोज तिवारी लगातार प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान चुनावी सभाओं को संबोधित कर वे सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे है। ऐसे में राजस्थान के सियासी मिजाज और भाजपा की रणनीति समेत अन्य मुद्दों को लेकर मनोज तिवारी ने अमर उजाला से खास बातचीत की। जिसमें भाजपा सांसद तिवारी से सवाल किए गए। आइए, जानते हैं उन्हों इसका क्या जवाब दिया?  

सवाल: राजस्थान का चुनाव कसा हुआ नजर आ रहा है, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम अशोक गहलोत आमने-सामने खड़े हुए हैं? 

मनोज तिवारी: मैं चुनाव को कसा हुआ नहीं देख रहा हूं, ये भाजपा के पक्ष में है। लोगों को कसा हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि अशोक गहलोत के बहुत सारे प्रचार प्रसार दिखते हैं, जो ठीक है। राज्य में जिसकी सरकार होती है वह बहुत से संसाधनों का फायदा उठा सकते हैं। लेकिन, राजस्थान की जनता के मन में कई सवाल हैं। हम भ्रष्टाचार में नंबर वन कैसे हो गए? रेप के मामले में नंबर वन कैसे हो गए? दलित भाई-बहन के साथ हुए अत्याचार के मामले में नंबर वन कैसे हो गए? इसी तरह के सवाल कर्ज, पेपर लीक, साइबर क्राइम समेत अन्य मामलों को लेकर भी हैं। कांग्रेस सरकार ने 5 साल में जो वादे किए, उन्हें पूरा नहीं किया। किसान कर्जमाफी तो छोड़ ही दीजिए, उनके खेत भी नीलाम कर दिए गए। 

सवाल: भाजपा लगातार राजस्थान को रेप नगरी बताती रही है, गहलोत इस आरोप को प्रदेश की गरिमा के साथ खिलवाड़ बताते हैं   

मनोज तिवारी: राजस्थान और यहां के लोगों की गरिमा के साथ खिलवाड़ तो कांग्रेस सरकार ने किया है। प्रदेश के दुष्कर्म के मामले में नंबर वन कर दिया है। राजस्थानवासियों की खोई हुई इस गरिमा को वापस लाना है। बेटियों पर हुए अत्याचार का बदला चुकाना है। किसी और कन्हैयालाल का सर न काटे और सर काटने वालों को उनकी औकात बताना है। राजस्थान में कमल खिलाना है।

सवाल: मुख्यमंत्री गहलोत कह रहे हैं कि भाजपा को जीत का विश्वास है तो ईडी बार-बार यहां क्या करने आ रही है? 

मनोज तिवारी: देखिए, ईडी चुनाव से पहले नहीं आई है। वह तो आती रहती है, उसका काम है देश में भ्रष्टाचार को रोकना। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान और बिहार हमारे देश के सुंदर राज्य हैं। अगर, कहीं भी कोई भ्रष्टाचार करेगा तो उसके साथ वही व्यवहार होगा जो ईडी राजस्थान में कर रही है। इसमें कोई भेदभाव वाली बात नहीं है। मैं कहता हूं अगर, मनोज तिवारी से गलती होती है तो उन्हें भी जांच का सामना करना पड़ेगा। दोषी होने पर सजा भी भुगतनी पड़ेगी।  

[ad_2]

Source link

Umesh Solanki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *