[ad_1]
Rahmanullah Gurbaz
– फोटो : Social Media
विस्तार
क्रिकेट विश्व कप के रोमांच के बीच दिवाली का जश्न दोगुना हो गया। इसी बीच अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने दिवाली के मौके पर कुछ ऐसा किया, जिसके बाद कांगेस नेता शशि थरूर भी उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटे। दरअसल, गुरबाज दिवाली के दिन अहमदाबाद के सड़को पर रहने वाले लोगों को पैसे बांटते दिखे। उनके इस नेक काम को देखते हुए थरूर ने सोशल मीडिया पर उनके लिए तारीफों के पुल बांध दिए।
थरूर ने अफगान बल्लेबाज के लिए कही ये बात
दिवाली की रात करीब तीन बजे अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज अहमदाबाद में सड़कों पर रह रहे लोगों को पैसे बांटने लगे। एक स्थानीय निवासी ने फुटेज शेयर किया, जिसपर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अपने आखिरी मैच के बाद अफगान बल्लेबाज द्वारा सड़कों पर रह रहे लोगों के लिए किया गया एक दयालुता कार्य। उन्होंने अबतक जितनी भी शतक बनाई है यह उससे कई ज्यादा बढ़कर है। उनका करियर भी उनके दिल जैसा लम्बे समय तक फलता फुलता रहे।’
Just amazing act of kindness by Afghan batsman Rahmatullah Gurbaz to pavement dwellers in Ahmedabad after his last match. Far greater than any century he might score — and may he score many! Long may his career thrive, along with his heart…. pic.twitter.com/hgeBubHNzv
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 12, 2023
<!–
–>
<!–
–>
[ad_2]
Source link
